Related Posts

Kurukshetra University Property Damage | JJPs Digvijay Chautala FIR


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के डॉ. आरके सदन में जजपा के प्रोग्राम के दौरान तोड़ी गई कुर्सियां।

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू) की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने, हंगामा और सोशल प्रोग्राम की आड़ में राजनीति करने के आरोप में यूथ जजपा के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पर FIR दर्ज की गई। इस मामले में जजपा के अन्य पदाधिकारियों को भी नामजद किया गया है। मामला 7

.

केयू के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) आनंद कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। CSO की ओर से 17 अप्रैल को थाना KUK पुलिस को शिकायत दी गई थी। इस कार्रवाई से पहले केयू प्रशासन ने अपने हिंदी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रो. अजायब सिंह को सस्पेंड किया था।

केयू के आरके सदन में 7 अप्रैल के कार्यक्रम में पहुंचे दिग्विजय चौटाला।

7 को हुआ था प्रोग्राम

CSO के मुताबिक, 2 अप्रैल को डॉ. आरके सदन में 7 अप्रैल को प्रोग्राम बुक करने का अनुरोध आया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य युवाओं को ड्रग एब्यूज के बारे में जागरूक करना और राजनीति में युवाओं की भागीदारी बताया गया था। सदन की बुकिंग केयू के असिस्टेंट प्रो. अजयाब सिंह के जरिए हुई थी। सोशल प्रोग्राम को देखते हुए मंजूरी गई थी।

बाहरी लोग घुसाए गए

प्रोग्राम के दिन सदन में 300 से 400 स्टूडेंट और बाहर के लोग शामिल हुए। प्रोग्राम में ड्रग्स से जुड़ा कोई सेशन नहीं हुआ, बल्कि राजनीतिक भाषण दिए गए, जो छात्रों के अलग-अलग गुटों में दुश्मनी और राइवलरी पैदा करने वाले थे। इससे केयू का माहौल खराब हुआ। सुरक्षा स्टाफ और यूथ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से इसकी रिपोर्ट केयू प्रशासन तक पहुंचाई गई।

प्रोग्राम के अगले दिन 8 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते जजपा पदाधिकारी।

प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान

प्रोग्राम के दौरान सदन में हुए हंगाम के बीच करीब 80 कुर्सियां तोड़ी गई। साथ ही अन्य प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने CSO की शिकायत पर Prevention of Damage to Public Property Act, BNS की धारा 324(4), 329 (3) और 61 के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केयू की ओर से पुलिस को प्रोग्राम की वीडियो भी मुहैया करवाई गई है।

इन पर हुई FIR

पुलिस ने यूथ जजपा के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा, प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा, नवीन सुहाग, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक, राजेश पायलट, मंजू जाखड़, राजू कुल, माही, इशिका राणा समेत अन्य को शामिल किया गया है।

प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर ने भरवाई करने की कही थी बात। 8 अप्रैल की फोटो।

इनसो माना कुर्सियां टूटी, बोले थे फाइन भरेंगे

घटना के अगले दिन यानी 8 अप्रैल को इनसो की ओर प्रेस कॉन्फेंस की गई थी। इसमें प्रोग्राम ऑर्गेनाइजर विशाल मुकुमपुरा ने कुर्सियां टूटने की बात मानी थी। हालांकि अन्य घटना से इनकार किया था। विशाल मुकीमपुरा ने केयू प्रशासन को नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी। प्रोग्राम में दिग्विजय चौटाला बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

ABVP ने लगाए थे आरोप

इस प्रोग्राम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इनसो पर सदन में हंगामा, कुर्सियां तोड़ने और लड़कियों से छेड़खानी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। ABVP ने केयू प्रशासन से कार्रवाई करने की गुहार भी लगाई थी और अपना विरोध जताया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें