गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान परफॉर्मेंस देती जैस्मिन।
गुरुग्राम से सटे देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में शनिवार रात अमेरिकन-पंजाबी सिंगर ‘गुलाबो क्वीन’ जैस्मिन सैंडलास ने अपने बहुप्रतीक्षित ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ का शानदार आगाज किया। इस लाइव कॉन्सर्ट में न सिर्फ उनके गानों ने लोगों क
.
गुरुग्राम से सटे यशोभूमि कंवेंसन सेंटर में आयोजित लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर के गले लगती जैस्मिन।
‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत
शाम से ही यशोभूमि कंवेंशन सेंटर के बाहर फैंस की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे ही जैस्मिन सैंडलास ने अपने सिग्नेचर स्वैग और हाई-एनर्जी लुक में स्टेज पर एंट्री की, पूरा कंवेंशन सेंटर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत की और पहली ही कशिश में समां बांध दिया।
‘इल्लीगल वेपन’ पर झूमी भीड़
इसके बाद उन्होंने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म मुंज्या का हालिया सुपरहिट ट्रैक ‘तरस’ गाकर दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। उनकी भारी और खनकती आवाज का जादू ऐसा चला कि कड़कड़ाती भीड़ में हर कोई अपने कदम थिरकाने से खुद को रोक नहीं पाया।
बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर शेखर चौधरी की एंट्री और सगाई का एलान
इस संगीतमय रात का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पल तब आया, जब जैस्मिन ने अचानक गाना रोककर अपने दिल की बात फैंस के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का यह नया अध्याय उनके फैंस के बिना अधूरा है। इसके तुरंत बाद, उन्होंने मंच पर अपने मंगेतर शेखर चौधरी का स्वागत किया। जैसे ही शेखर स्टेज पर आए, जैस्मिन ने बेहद प्यार से उन्हें गले लगाया और आधिकारिक तौर पर अपनी सगाई की घोषणा की।
ये मेरा ड्रीम टूर
जैस्मिन ने कहा, “यह मेरा ड्रीम टूर है, और इस सफर को अपने जीवनसाथी और आप सभी (फैंस) के साथ साझा करने से बेहतर अहसास कुछ नहीं हो सकता।” मंच पर दोनों की केमिस्ट्री और सादगी ने वहां मौजूद हर एक शख्स का दिल जीत लिया। फैंस ने इस जोड़े का स्वागत खड़े होकर और मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर किया।
सोशल मीडिया पर वायरल
कॉन्सर्ट खत्म होने के चंद मिनटों के भीतर ही इस सरप्राइज अनाउंसमेंट के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब पर फैल गए। ‘Jasmine Sandlas Engagement’ और ‘The Dream Girl India Tour’ जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। फैंस और मशहूर हस्तियां इस जोड़े को नए सफर की शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
जानिए जाधंलर से अमेरिका और बॉलीवुड तक का सफर…
जालंधर में जन्म: 1985 में जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही संगीत पसंद था। ग्लोबल पंजाबी पॉप स्टार जैस्मिन को फैंस ने गुलाबी क्वीन कहते है। उन्होंने अपने बॉयो में भी गुलाबी क्वीन लिखा है।
13 साल की उम्र में अमेरिका गई: जैस्मिन को बचपन से ही गाने का शौक है। 13 साल में उसका परिवार स्टॉकटन, कैलिफोर्निया (अमेरिका) शिफ्ट हो गया। इस दौरान उन्होंने कविताएं लिखने शुरू कीं और धीरे-धीरे उन्हें धुनों में ढालने लगीं। यहीं पर उन्होंने अपनी पंजाबी जड़ों के संगीत को वेस्ट कोस्ट हिप-हॉप के साथ मिलाकर अलग स्टाइल बनाया।
बॉलीवुड में ब्लॉकबास्टर गाने दिए : जैस्मिन ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबास्टर गाने दिए हैं। जिसमें यार ना मिले, इल्लीगेल वैपल खास हैं।
