सौरभ और गुल्लू सिमरन को जमीन पर लिटाकर पीटते हुए।
जालंधर के दशमेश नगर में गोलियां मारकर किए गए डबल मर्डर के पीछे की कहानी सोशल मीडिया पोस्ट की निकली। सिमरनजीत सिंह की पिटाई के इस वीडियो को आरोपी गुल्लू ने सोशल मीडिया पर अपलोड न करने के लिए कहा था।
.
बावजूद इसके यह वीडियो गैंगस्टर और जेल में बंद लक्की लाहौरिया के पास पहुंच गया और उसने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया था। बाद में इस वीडियो को सिमरन ने भी अपलोड कर दिया। गुल्लू इस वीडियो को हटाने के लिए प्रेशर बना रहा था।
सामने आया ये वीडियो करीब 6 महीने पुराना है। तब सिमरन को घेरकर गोली चलाने वाले गुल्लू ने पीटा था। इस दौरान मरने वाला दूसरा युवक सौरभ भी उसके साथ था। वीडियो बाहर फैलाने के लिए गुल्लू को सौरभ पर शक था। सौरभ और सिमरन की नजदीकियां बढ़ने पर गुल्लू ने 13 जून को दोनों को गोलियों से भून डाला।
सिमरन की गर्दन, जबकि सौरभ के पेट में 2 गोलियां लगी थीं। सिमरन के परिवार ने आरोप लगाया कि 11 जून को भी उनके बेटे पर गुल्लू ने हमला किया था। इसकी शिकायत थाना भार्गव कैंप में दी गई थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते बेटे की जान चली गई।

गुल्लू और सौरभ पहले दोस्त थे। दोनों ने 6 महीने पहले सिमरन को पीटा था।
जानें विवादित वीडियो में क्या
- 6 महीने पहले सिमरनजीत सिंह को पीटा था: दशमेश नगर में जिस सिमरनजीत सिंह की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसका एक पुराना वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को विवाद के पीछे का कारण माना जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक सिमरन को हथियारों से पीट रहे हैं। सिमरन युवकों के पैरों में गिरकर उनसे माफी मांग रहा है। युवक को पीटने वालों में गुल्लू और सौरभ भी शामिल हैं।
- यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया: पिटाई का यह वीडियो पहले गैंगस्टर लक्की लाहौरिया तो बाद में सिमरन ने पोस्ट कर दिया। गुल्लू इस वीडियो को हटाने के लिए कह रहा था। लेकिन सिमरन ने ये वीडियो नहीं हटाया। इसके बाद दोनों में टस्सल रहने लगी। घटना के 2 दिन पहले भी इस वीडियो को हटाने के लिए गुल्लू ने सिमरन को पीट दिया था।
- गुल्लू के साथ सौरभ ने भी सिमरन को पीटा था: विवादित वीडियो में सफेद शर्ट में नजर आने वाले युवक की पहचान सौरभ के तौर पर की जा रही है। वीडियो में सौरभ भी सिमरन को पीटता हुआ दिख रहा है। दोनों के बीच पहले किस बात को लेकर रंजिश थी, इसके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है।
एक-दूसरे के दोस्त नहीं थे सौरभ और सिमरनजीत पहले सौरभ और सिमरन में आपसी विवाद था। लेकिन बाद में दोनों आपस में दोस्त हो गए थे। घटना के समय भी दोनों साथ ही अस्पताल जा रहे थे। गुल्लू को दोनों का साथ पसंद नहीं था। इसलिए उसने मौका देख दोनों पर फायरिंग कर दी।
पिटाई का वीडियो बनाते वक्त सौरभ और गुल्लू साथ थे। इस वीडियो के बाद गुल्लू को खतरा हो गया था कि उस पर पुलिस केस न कर दे। इसलिए वह बार-बार सौरभ को वीडियो डिलीट करवाने के लिए कह रहा था। सौरभ ने गुल्लू की बात को अनसुना कर दिया था। बताया जा रहा है कि सौरभ ने साफ कह दिया था कि वह इस वीडियो को सोशल मीडिया से नहीं हटवाएगा। इसके बाद गुल्लू की अपने पुराने साथी के साथ भी दुश्मनी हो गई।

किसी का फोन आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस बीच में रद्द करते सिमरन के पारिवारिक सदस्य।
सिमरन के परिवार की चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस रुकवाई घटना के बाद सिमरन के परिवार ने कहा कि वह पुलिस को लेकर कई खुलासे करना चाहता है। इस पर उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस रख ली। अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुए डेढ़ मिनट भी नहीं हुआ था कि परिवार को किसी का फोन आ गया।
परिवार की महिला 1 मिनट तक बात सुनती रही। इसके बाद कहने लगी कि प्रस कॉन्फ्रेंस को क्लोज करवाने के लिए फोन आया है। साथ बैठी दूसरी महिला ने पूछा कि किसका फोन है, तो उसने माइक बंद कर नाम लिया।
पिता के आने के बाद होगा अंतिम संस्कार सिमरन के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि सौरभ के पिता विदेश में रहते हैं। बेटे की मौत की खबर पिता को दे दी गई है। पिता के पहुंचने के बाद सौरभ का अंतिम संस्कार होगा। सौरभ माता-पिता की इकलौती संतान था और बीमार रहने के चलते परिवार उससे काम नहीं करवाता था। घटना के वक्त भी सिमरन सौरभ को दवाई दिलाने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था।
SHO बोले- 7 लोग शामिल हैं, पहचान कर ली है भार्गव कैंप थाने के एसएचओ राजइंदर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। उनका कहना था कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना को 7 के करीब लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। सबकी पहचान कर ली गई है। ————
ये खबर भी पढ़ें…
जालंधर में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या:अस्पताल जाते समय बदमाशों ने घेरा

जालंधर में शुक्रवार रात अस्पताल जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, दूसरे को गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। आज (शनिवार) दोपहर उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात के पीछे 11 जून को हुई कहासुनी कारण रही। (पढ़ें पूरी खबर)







