spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कन्हैया मित्तल बोले-सरकारों को वोट बैंक चाहिए:जालंधर में रघुवंशी का आना सनातन की जीत; कहा-पंजाब में सॉलिड सरकार की जरूरत




जालंधर में हुए हंसराज रघुवंशी की ‘[एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम को लेकर धार्मिक सिंगर कन्हैया मित्तल का वीडियो सामने आया है। मित्तल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर जालंधर से मुझे बहुत फोन आ रहे हैं कि सरकार ने तो आपका कार्यक्रम रुकवाने की कोशिश की थी। अब वही सरकार हंसराज रघुवंशी को लेकर आई है। कन्हैया मित्तल ने कहा कि ये सनातन की जीत है। कार्यक्रम कोई भी करवा रहा हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। पार्टियां वोट लेने के लिए कई तरह के काम करती हैं। पंजाब में वैसे भी एक चीज का ट्रेंड है कि उनको एंटरटेनमेंट चाहिए।सरकार दिखाना चाहती है कि उनको वोटर चाहिए। फोन पर लोग कह रहे हैं कि जो सरकार एक महीने पहले तक कीर्तन को रुकवा रही है, वह सेम उसी ग्राउंड में कार्यक्रम करवा रही है। हमें रुकना नहीं है। हंसराज रघुवंशी भी हमारा भाई है। पंजाब सरकार के ये कार्यक्रम अच्छी बात है। सनातियों को एकजुट होने का संदेश देना चाहिए। सरकारों का काम शुरू से ही वोट बैंक का रहा है, ये देती कुछ नहीं हैं। मुस्लमानों की बातें करते वाले मुस्लिमों को कुछ नहीं देते। सरकारें क्रिश्चियन को वोट बैंक समझती हैं, सिखों को वोट बैंक समझती है और हिंदुओं को भी वोट बैंक समझा जाता है। मित्तल ने कहा कि पंजाब में बाकी सब भगवाने भरोसे है। सरकारें चाहती हैं कि किसी तरह हमें वोट मिल पाए। बाकी पंजाब में एक सालिड सरकार चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे कई दूसरे राज्यों में है। बता दें कि एक महीने पहले जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले बालाजी की चौकी प्रोग्राम को लेकर बवाल हो गया था। इस कार्यक्रम में सिंगर कन्हैया मित्तल पहुंचे थे। आप सरकार पर पुलिस की मदद से कार्यक्रम को रुकवाने का आरोप लगा था। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद ये कार्यक्रम हो पाया था। बीजेपी ने इसे अपना समर्थन दिया था। जानें वीडियो में कन्हैया मित्तल ने क्या कहा…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles