spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

इसराना में कांग्रेस की बूथ लेवल बैठक:भाजपा सरकार पर जमकर हमला, श्वेता ढुल बोलीं-देश का कर्ज बढ़कर 219 लाख करोड़ हुआ




पानीपत जिल में इसराना के निहाल गार्डन में पूर्व विधायक बलबीर सिंह वाल्मीकि ने कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक बुलाई। यह बैठक एसआईआर पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। इसमें हल्का प्रभारी श्वेता ढुल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्वेता ढुल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर पर जिसकी वोट कटनी है, वह कटवाए और जिसकी बनी है वह बनवाएं। यह कार्य अपने सामने करें। उन्होंने कहा की 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में देश पर 57 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 12 वर्षों के शासन में यह कर्ज बढ़कर 219 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जिसके कारण अन्य देश भारत को कर्ज देने से हिचकिचा रहे हैं। ढुल ने दावा किया कि भाजपा ने इतना कर्ज लेकर न तो कोई एम्स बनाया और न ही कोई नई फैक्ट्री लगाई, बल्कि केवल अपने ‘दोस्तों’ को फायदा पहुंचाया। ‘रोजगार के अभाव में दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे युवा’ श्वेता ढुल ने युवाओं के साथ ‘धोखा’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं में सरकार के प्रति भारी रोष है। ढुल ने अग्निवीर योजना का भी जिक्र किया और कहा कि फौज की नौकरी को 4 साल का करके सरकार ने युवाओं की ‘कमर तोड़ दी’ है। उन्होंने कहा कि युवा अब फौज की तरफ से मुंह मोड़ रहे हैं और रोजगार के अभाव में दूसरे देशों की ओर पलायन कर रहे हैं, क्योंकि सरकार देश को निजी कंपनियों के हाथों में बेच रही है। ढुल ने हाल ही में अमेरिका द्वारा हरमूज में भारतीय जहाज को निशाना बनाने की घटना का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका को कोई जवाब नहीं दिया। ढुल ने चेतावनी दी कि यदि देश के यही हालात रहे तो जल्द ही देश भुखमरी के दौर से गुजरेगा। लेकिन वे देश के मुद्दों पर जवाब नहीं दे पाते।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles