spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jalandhar Chawla Mobile Firing | One Arrested, One Flees


फायरिंग करने आए युवक को लोगों ने जमकर पीटा ।

जालंधर के भार्गव कैंप में मशहूर चावला मोबाइल पॉइंट के बाहर शाम करीब 4 बजे फायरिंग की गई। यहां बाइक पर आए 2 युवकों ने दुकान के सामने 3 गोलियां चलाईं। इससे दुकान के शीशे टूट गए। इसके बाद युवकों ने यहां से भागने की कोशिश की।

.

हालांकि, फायरिंग करने वाले एक युवक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर लात-घूंसों से पिटाई की गई। उसे चप्पल और जूतों से पीटा गया। गोली चलने पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन घटनास्थल पर चर्चा है कि मोबाइल शॉप संचालक को फिरौती के लिए कॉल आई थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल विक्रेता से कुछ सप्ताह से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की जा रही थी।

दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद दुकानदारों ने घटनास्थल के निकट पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों की ओर से व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की जा रही है।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। भीड़ ने आरोपी को पीट दिया, जिसमें आरोपी को काफी चोटें आई हैं।

फायरिंग करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

फायरिंग करने वाले युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

दुकानदार ने हमले की कहानी बताई…

  • मुंह ढंक कर आए थे बदमाश: भार्गव कैंप के अवतार नगर की 13 नंबर गली में शाम करीब 4 बजे 2 युवक बाइक से आए। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। दोनों ने चावला मोबाइल शॉप के पास आकर बाइक की स्पीड कम की और पीछे बैठे युवक ने दुकान की तरफ 3 फायर कर दिए।
  • दुकान से बाहर निकले लोग: गोलियां चावला मोबाइल शॉप के शीशे में लगीं। शाम को दुकान के अंदर ग्राहकों की भीड़ थी और कर्मचारी भी अंदर थे। गोली चलते ही सब बाहर की तरफ भागे। दुकान के अंदर खड़े दो गनमैन भी बाहर आए।
  • दुकानदार ने भी पिस्टल निकाली: दुकानदार अंकुश ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद हम दुकान से बाहर निकले और युवकों का पीछा करने के लिए दौड़ लगा दी। इस दौरान मैंने भी अपनी पिस्टल निकाल ली और लोगों से युवकों को पकड़ने के लिए शोर मचाया।
  • एक युवक को दबोचा: अंकुश ने बताया- शाम का वक्त होने से बाजार में भीड़ थी, इसलिए युवक हड़बड़ी में निकलते के चलते करीब 150 मीटर दूरी पर वे कार से टकरा गए। टकराते ही युवक गिर गए। जब तक वह दौड़ लगाकर पहुंचे एक युवक भाग निकला, लेकिन एक पर उन्होंने गन तान दी और उसे दबोच लिया।
  • दूसरा आरोपी पिस्टल दिखाकर भागा: लोगों ने बताया कि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला। उसने भागते वक्त अपने साथी को छुड़ाने के लिए फायर करने के लिए पिस्टल तानी, लेकिन फायर नहीं कर पाया। मौके पर लोगों की भीड़ थी और पिस्टल के सामने बहुत से लोग आ गए थे। इससे वह बिना फायर किए वहां गलियों से होते हुए भाग निकला।
  • लोगों ने युवक की धुनाई की: इसके बाद लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा। उसे लात-घूंसों से पीटा और जूते-चप्पलों से भी पिटाई की। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी से पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पहले भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उससे पहले भीड़ ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।

आरोपी युवक ने कहा- गोली चलाने के लिए दिए थे 500 रुपए

लोगों ने जब आरोपी को पीटा तो उसने कबूल किया कि उसे जालंधर के धीणा गांव के रहने वाले गोपी ने गोली चलाने के लिए कहा था। इसके लिए उसे 500 रुपए दिए गए थे। वह फरीदकोट का रहने वाला है और आज ही वहां से जालंधर आया था। यहीं पर उसे एक युवक के साथ बाइक पर भेजा गया। गोलियां और पिस्टल गोपी ने ही उसे दिए थे।

ACP बोले- हथियार और दूसरे साथी की तलाश जारी

मौके पर पहुंचे ACP आतिश भाटिया ने बताया कि दुकानदार से फिरौती मांगी गई थी। पिछले साल भी फिरौती मांगी थी, जिसके बाद 2 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। एक आरोपी को जालंधर पुलिस तो दूसरे को दूसरी स्टेट की पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

ACP ने बताया- आज भी दुकान पर 3 राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी और उसके साथी का नाम, पता और इनकी गैंग के बारे में पता लगाया जा रहा है।

दुकान पर करीब 3 राउंड फायरिंग की गई। दीवारों पर गोलियों को निशान पड़े हैं।

दुकान पर करीब 3 राउंड फायरिंग की गई। दीवारों पर गोलियों को निशान पड़े हैं।

सस्ते आईफोन के लिए फेमस है शोरूम

चावला मोबाइल पॉइंट जालंधर में सबसे सस्ते आईफोन देने का दावा करता है। इनके इंस्टाग्राम पेज पर भी आईफोन लवर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर चावला मोबाइल के 1 लाख 45 हजार फॉलोअर्स हैं। दुकान मालिक का नाम अंकुश चावला है, जिन्हें फिरौती के लिए कॉल आ रही थीं। बताया जा रहा है कि फायरिंग 4 बजे की गई है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

बटाला में पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 गोलियां चलाईं, जवाबी फायरिंग से बचे

पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में शनिवार सुबह शिरोमणि अकाली दल नेता और पूर्व सरपंच के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने लगातार 4 शूट किए। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles