spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hisar JJP Leaders Complain Against Police; DVR Theft, Weapon Threat Allegations


हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में प्रदर्शन के बाद जननायक जनता पार्टी (JJP) के छह नेताओं की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। जमानत पर बाहर आए तीन नेताओं ने भी CIA के खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई है।

.

इन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारी सिविल ड्रेस में उनके घर में जबरन घुसे, हथियार दिखाकर डराया और DVR चोरी कर ले गए। यह कार्रवाई गैर कानूनी है। पुलिस के पास कोई वारंट नहीं था। इन कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

इन्हीं नेताओं की गिरफ्तारी के बाद 17 अप्रैल को पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला हिसार में गिरफ्तारी देने जा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि CIA इंचार्ज ने काफिला रोककर वैपन दिखाया और कुचलने की कोशिश की। दुष्यंत भी CIA इंचार्ज के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं। वहीं CIA इंचार्ज ने भी दुष्यंत के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि जजपा नेताओं की तरफ से शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जजपा नेता रवि आहूजा ने इस CCTV फुटेज को जारी कर आरोप लगाया था कि सिविल ड्रेस में CIA की टीम उनके घर में घुसी।

जजपा नेता रवि आहूजा ने इस CCTV फुटेज को जारी कर आरोप लगाया था कि सिविल ड्रेस में CIA की टीम उनके घर में घुसी।

जानिए किस नेता ने कौन से थाने में शिकायत दी…

  1. बिजेंद्र धानक, एससी सेल प्रधान: बिजेंद्र धानक ने अग्रोहा थाने में पॉक्सो एक्ट, DVR चोरी और धमकाने की शिकायत दी है। उनका आरोप है कि जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची, तो साथ में कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी। उनकी नाबालिग बेटी कमरे में सो रही थी। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी उसके पैरों पर पैर रखकर DVR ले गया।
  2. जितेंद्र श्योराण, पूर्व प्रत्याशी: जितेंद्र श्योराण ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना महिला पुलिसकर्मी के उनके घर में घुस गई। उनकी पत्नी के कपड़े अलमारी से निकाल दिए और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की DVR उखाड़ ली। 2-3 दिन बाद सादे कपड़ों में कुछ लोग आकर DVR वापस दे गए। उन्हें आशंका है कि डेटा से छेड़छाड़ की गई है, इसलिए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
  3. गौरव सैनी, युवा हलका अध्यक्ष: गौरव सैनी ने शुक्रवार शाम हिसार की पुरानी सब्जी मंडी चौकी में शिकायत दी। उनका आरोप है कि सादे कपड़ों में कुछ लोग आधी रात को हथियार लेकर उनके घर में घुस गए और नाबालिग बेटे के सामने बंदूक तान दी, जिससे उनका परिवार डर गया। जाते समय वे लोग DVR उखाड़कर ले गए।

हाईकोर्ट में दुष्यंत चौटाला की याचिका मंजूर

सब्जी मंडी पुल पर CIA इंचार्ज पवन कुमार से हुए विवाद के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। हाईकोर्ट ने हिसार एसपी को एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी।

दुष्यंत चौटाला ने 23 अप्रैल को याचिका दायर की थी। इसमें हिसार पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने समेत कई आरोप लगाए। दुष्यंत का कहना है कि वह एसपी को चार बार कॉल कर चुके हैं, लेकिन उन्हें एफआईआर की कॉपी नहीं दी गई। उनका यह भी आरोप है कि पूरे घटनाक्रम में डीएसपी खुद दोषी हैं, फिर भी जांच उन्हीं को सौंपी गई है।

—————————–

इस विवाद से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें :-

हिसार में CIA इंचार्ज के ससुर ने JJP छोड़ी:बोले- ताउम्र चौटाला परिवार के साथ रहा, दामाद इंस्पेक्टर की कोई गलती नहीं

दुष्यंत चौटाला का दावा- उनके पास पुलिस की 8 क्लिप:एक VIDEO में अफसर माफी मांग रहे, जल्द जारी करेंगे; 2 DGP से हो चुका विवाद

दुष्यंत चौटाला-पुलिस विवाद में नया VIDEO:विधानसभा चुनाव लड़ चुके JJP नेता बोले- मेरे घर पिस्टल लेकर घुसा CIA इंचार्ज, लगा एनकाउंटर करेगा

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा पुलिस से विवाद में महापंचायत बुलाई:बोले-DGP ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; सरकार से डरेंगे नहीं, 27 को हिसार में दिखाएंगे ताकत

दुष्यंत-CIA इंचार्ज विवाद में पुलिस ने CCTV जारी की:DSP बोले- पायलट रखने की मंजूरी नहीं, गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles