लुधियाना में आज तेज बारिश हुई। इसके बाद भी बादल छाए हुए हैं
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक्टिव है, लेकिन अभी तक उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हुई है। इसके चलते कई इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और यह अब सामान्य के करीब
.
इसी बीच लुधियाना में झमाझम बारिश हुई। पंजाब के बाकी जिलों भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बारिश की सूचना अभी कहीं से नहीं है।
चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, रविवार (5 जुलाई) को राज्य के 12 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। इसके बाद 8 जुलाई तक पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

24 घंटे में मानसून हुआ कमजोर
पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून कमजोर रहा। इस अवधि में राज्य में औसतन 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 15.7 मिमी के मुकाबले 47% कम है। सबसे अधिक बारिश लुधियाना (1 मिमी) में हुई, जबकि होशियारपुर (0.3 मिमी), रूपनगर (0.2 मिमी) और बठिंडा (0.1 मिमी) में हल्की बारिश दर्ज की गई। अमृतसर, जालंधर और पटियाला समेत अधिकांश जिलों में इस दौरान बारिश नहीं हुई।
जून में 47% कम हुई बारिश
1 जून से 1 जुलाई के बीच पंजाब में कुल 30.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस अवधि का सामान्य औसत 58.1 मिमी है। यानी पूरे जून महीने में राज्य में 47% कम बारिश हुई।
हिमाचल व हरियाणा से लगते हिस्सों में बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, 5 जुलाई के बाद पंजाब के हिमाचल से लगते जिलों के साथ ही उत्तर हरियाणा से लगते जिलों में भारी बारिश होगी। तापमान कम होगा। मौसम ठीक रहेगा। यह खेती के लिए अच्छी है। मानसून में कुछ समय के लिए देरी हो गई थी। अब स्थिति काफी अच्छी है। जुलाई में बीच-बीच में बारिश की उम्मीद है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 6 जुलाई – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- 7 जुलाई – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- 8 जुलाई – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
हिमाचल में कल से 3 दिन भारी बारिश के आसार, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में आज यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में 2 दिन की राहत के बाद सोमवार (6 जुलाई) से फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 6 और 7 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लोगों को नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…







