कांग्रेस MLA आरएस बाली के कार्यक्रम में मंत्री विक्रमादित्य के मौजूदगी में मासूम शर्मा ने हरियाणा में बैन सॉन्ग ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ गाया।
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर अपने विवादित गानों को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला हिमाचल प्रदेश का है, जहां कांग्रेस MLA आरएस बाली के कार्यक्रम में मासूम शर्मा ने हरियाणा में बैन सॉन्ग ‘एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर’ गाया। इसक
.
क्योंकि गन और गंद कल्चर पर 25 जुलाई को महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में मासूम शर्मा ने यह कहकर किनारा कर लिया था कि उनकी पसली में चोट है। इस मुहिम को शुरु करने वाले जाट आंदोलन दंगे के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर मासूम के बारे में सफाई भी दी थी। मगर, दो दिन बाद यानि 27 जुलाई को ही मासूम स्टेज शो करते दिखाई दिए।
इस कार्यक्रम की खास बात यह भी रही कि जब मासूम शर्मा ने यह गाना गाया, उस वक्त विधायक आरएस बाली और मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद थे। विधायक बाली ने तो मंच से ही हरियाणावी भाषा पर टिप्पणी भी की। कहा कि उन्हें हरियाणवी भाषा समझ नहीं आती, लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग गाने के साथ झूम रहे हैं और गा भी रहे हैं।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने मार्च 2025 में गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में 20 अलग-अलग सिंगर्स के कुल 67 गानों पर कार्रवाई की थी, जिनमें सबसे ज्यादा गाने (10) अकेले मासूम शर्मा के थे। इन गानों को लेकर कई बार हरियाणा और राजस्थान में हंगामा भी हो चुका है।

विधायक बाली ने तो मंच से ही हरियाणावी भाषा पर टिप्पणी भी की।
अब जानिए कार्यक्रम और बैन गाने का पूरा मामला…
पिता की याद में चेयरमैन ने करवाया प्रोग्राम : हिमाचल के कांगड़ा जिले की नगरोटा बगवां विधानसभा के कांग्रेस MLA और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली अपने पिता जीएस बाली की याद में उनकी जयंती पर कार्यक्रम करवाया। 4 दिन चले कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 जुलाई को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने प्रस्तुति दी।
सीएम और मंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल : पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम सुक्खू और उनकी कैबिनेट के अधिकांश मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। जिस दिन मासूम की प्रस्तुति हुई, उस समय स्टेज पर मंत्री विक्रमादित्य भी मौजूद थे।
रात के शिकारी और चंबल का डाकू सॉन्ग : मासूम शर्मा ने कार्यक्रम में पहले रात के शिकारी गाना सुनाया। इसके बाद लगातार डिमांड आई तो चंबल का डाकू सॉन्ग भी गाया। इसमें काफी अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
चेयरमैन बोले- मुझे समझ नहीं आती हरियाणवी : पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने उपस्थित युवाओं से पूछा कि मुझे एक बात बताओ, ये आपको समझ भी आ रहा है, मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा। आप लोग तो ऐसे गा रहे हो, जैसे आपको समझ आ रहा है। आप लोगों को हरियाणवी भी समझ आती है। उसके बाद मासूम आकर कहते हैं कि चलो खटोला रिपीट करेंगे।
गुरुग्राम-जयपुर में विवाद, हिमाचल में संरक्षण: मार्च 2025 में भी जब मासूम शर्मा ने इस गाने को दूसरे राज्यों में मंच से गाने की कोशिश की थी, तब विवाद हुआ था। गुरुग्राम और जयपुर में पुलिस ने उन्हें गाना पूरा नहीं करने दिया था। चूंकि हिमाचल में कार्यक्रम ही कांग्रेस सरकार से जुड़े चेयरमैन का था तो वहां पर मासूम शर्मा ने खुलकर पूरा गाना गाया।

झूठी निकली धर्मेंद्र हुड्डा की सफाई
उधर, जाट आंदोलन दंगे के मामले में भगोड़ा घोषित किए जा चुके धर्मेंद्र हुड्डा की अश्लील रील्स, गन और गंद कल्चर पर रोक लगाने की मुहिम पर महम चौबीसी में 25 जुलाई को खाप पंचायत आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा, देव सिंह देवा, रमकेश जीवनपुरिया और सपना चौधरी के पति वीर साहू समेत कई कलाकार पहुंचे थे। मगर, पंचायत में शामिल होने के ऐलान का वीडियो जारी करने बावजूद मासूम शर्मा इसमें नहीं पहुंचे थे।
इसे लेकर तमाम सवाल उठे थे। हालांकि, धर्मेंद्र हुड्डा ने लाइव आकर मासूम के पंचायत में न पहुंचने की जानकारी दी थी। बताया था कि मासूम शर्मा को चोट लगी है, इसलिए वो नहीं आ सके। मगर, 2 दिन बाद ही 27 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कार्यक्रम में वे स्टेज पर डांस और परफॉर्म करते नजर आए।
अब सोशल मीडिया पर उनके हिमाचल कार्यक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि जब चोट के चलते पंचायत में नहीं पहुंच पाए तो दो दिन बाद स्टेज पर सक्रिय रूप से कार्यक्रम में कैसे शामिल हुए।
अब धमेंद्र हुड्डा बोले- मासूम ने भेजी थी एक्सरे रिपोर्ट
धर्मेंद्र हुड्डा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि मासूम ने 24 जुलाई को बताया था कि पसली पर चोट की वजह से वह पंचायत में नहीं आ पाएगा। जिसकी एक्सरे रिपोर्ट भी मासूम ने भेजी थी। 26 जुलाई को उसकी स्थिति में कुछ सुधार आया है। गन और गंद कल्चर वाले गाने उसने स्टेज से गाए हैं, उसको लेकर वे खापों से बात करेंगे। मासूम शर्मा से भी इस बारे बातचीत की जाएगी।

25 जुलाई को हुई खाप पंचायत में सिंगर अजय हुड्डा ने कहा था- मैं भी दूध का धुला नहीं हूं, लेकिन गलतियां सुधारनी होगी।
अश्लील और गन कल्चर पर ये बोले थे हरियाणवी कलाकार…
मेरे छोटे भाई धर्मेंद्र हुड्डा ने गजब की मुहिम चलाई है। पंचायत में इनके पिताजी भी आए हैं। इनके बेटे ने विदेश में बैठकर हरियाणा में सट्टा खत्म किया, अब गंद कल्चर को खत्म करने जा रहा है। हम मनोरंजन गलत चीजों में ज्यादा देखते हैं। मैं भी ये नहीं कहूंगा कि मैं दूध का धुला हूं। जब इंडस्ट्री में आए तो गलतियां हुई होगी, लेकिन गलतियों को सुधारना होगा।

…अजय हुड्डा, सिंगर और लिरिसिस्ट
गंदा कल्चर फैलाने के लिए केवल कलाकार या डांसर ही जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए पब्लिक भी जिम्मेदार हैं। स्टेज पर जो अश्लील डांस के प्रोग्राम होते हैं, उनमें कमेटी कलाकार को बुलाएगीही नहींतो अश्लीलता भी नहीं फैलेगी।जब कलाकारों में सुधार आ जाएगा तो कमेटी में भी सुधार आना चाहिए।

…देव कुमार देवा, सिंगर
मैं इस खाप का सिपाही हूं। युवाओं के जुड़ने के बाद ही खाप पुर्नजीवित होगा। पंचायत के फैसलों के कमेटी तय करेगी। गलत बोलने वालों का हाथ उठाकर विरोध दर्ज कराएंगे। खाप का मतलब एक व्यवस्था होता है।

…वीर साहू, हरियाणवी कलाकार

————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा में खाप पंचायतों से दूर होगा ‘हुक्का’:सर्वखाप प्रधान बोले- नियम तोड़ने पर सामाजिक कार्रवाई; सिंगर अजय हुड्डा बोले- मैं भी दूध का धुला नहीं

हरियाणा में खाप पंचायतों से अब हुक्का दूर किया जाएगा। सर्वखाप पंचायतों में खाप प्रतिनिधि भी हुक्का दूर करने का प्रयास करेंगे। रोहतक के महम चौबीसी चबूतरे पर शनिवार को उत्तर भारत की खाप पंचायत हुई। पंचायत में ‘नशा दूर करने’ और ‘अश्लील कंटेंट खत्म करने’ का आह्वान किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
मासूम शर्मा ने बैन गाना ‘खटोला’ गाया, BJP नेता झूमे:पंचकूला में राज्यसभा सांसद ने VIDEO बनाया; गुरुग्राम में पुलिस ने छीना था माइक

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के एक बार फिर बैन गाना खटोला-2 गया। गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में भाजपा सरकार ने पहले इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दिया था। हैरानी की बात यह है कि पंचकूला में जिस कार्यक्रम में यह गाना गाया गया, उसके आयोजक भाजपाई ही थे। (पूरी खबर पढ़ें)







