![]()
सिरसा जिले में डबवाली क्षेत्र के गांव अलीकां के एक किसान की सड़क हादसे में घायल होने के दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 वर्षीय मृतक प्रकाश सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी अलीकां का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के ताऊ के लड़के गुरसेवक सिंह ने बताया कि प्रकाश सिंह खेतीबाड़ी करता था। दो दिन पहले वह अपनी बाइक पर गांव अलीकां से डबवाली आ रहा था। रास्ते में सड़क के बीच बने गड्ढे से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। बठिंडा में चल रहा था इलाज हादसे के बाद राहगीरों ने उसे तुरंत डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया था। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे एम्स बठिंडा ले गए। गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शहर थाना के आईओ सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई जसवीर सिंह के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक प्रकाश सिंह अविवाहित था।
Source link







