spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा पुलिस ने चोरी के दो आरोपी अरेस्ट किए:चांदी के कड़े-पाजेब, चेन और 13 हजार रुपए बरामद, एक नाबालिग को संरक्षण में लिया




पानीपत जिले में समालखा में पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। समालखा। सीआईए थ्री पुलिस ने उत्तम नगर स्थित एक मकान से जेवरात चोरी करने के आरोपी गोलू उर्फ अखमिचा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार शाम सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब, 1 चेन और 13 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गोलू ने 20 दिन पहले उत्तम नगर के एक मकान से चोरी की वारदात कबूल की। उसने बताया कि उसने सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठियां, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, दो कड़े और एक चेन चुराई थी। नशा करने का आदी है पकड़ा युवक आरोपी गोलू ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसने चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र और तीन अंगूठियों को एक दोस्त के जरिए 65 हजार रुपये में बेचा था। दोस्त ने उसे 50 हजार रुपये दिए और 15 हजार रुपये अपने पास रख लिए थे। सब इंस्पेक्टर सुभाष ने आगे बताया कि आरोपी ने सोने के जेवरात बेचकर मिली 50 हजार रुपए में से 37 हजार रुपए नशे और खाने-पीने पर खर्च कर दिए थे। शेष बचे चांदी के जेवरात को बेचने के लिए वह बुधवार को ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस ने उसके पास से 13 हजार रुपए, चांदी के 2 कड़े, 1 जोड़ी पाजेब और 1 चेन बरामद की। इसके अलावा गांव मनाना में परचून की दुकान में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में गांव मनाना निवासी नीरज उर्फ ड्रेकुला शामिल है। परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर महीपाल ने बताया कि गांव मनाना निवासी प्रवीन ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रवीन ने अपने घर के बाहर परचून की दुकान खोल रखी है और वह प्रतिदिन की बिक्री की नकदी गल्ले में रखता था। शिकायत के अनुसार, 28 मई की रात करीब 8 बजे प्रवीन दुकान बंद कर सो गया था। अगली सुबह जब उसने दुकान खोली, तो छत उखड़ी हुई मिली। गल्ले की जांच करने पर उसमें रखे 23 हजार रुपए गायब थे। इसके अलावा, दुकान से बीड़ी और सिगरेट भी चोरी हो गई थीं। चोरों ने दुकान की छत में लगे पत्थर उखाड़कर अंदर प्रवेश किया था। सीसीटीवी से पकड़ में आया आरोपी प्रवीन ने गांव निवासी नीरज उर्फ ड्रेकुला पर चोरी का संदेह जताया था। प्रवीन की शिकायत पर थाना समालखा में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बुधवार शाम को नीरज उर्फ ड्रेकुला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी नीरज ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर दुकान से 23 हजार नकद और अन्य सामान चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद, पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग आरोपी अभिरक्षा में लिया। नाबालिग ने भी नीरज के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles