![]()
जालंधर के गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू के पास स्थित राम मंदिर के नजदीक युवकों ने एक जेप्टो राइडर को अकेला पाकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले बाइक को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और फिर नीचे गिराकर सिर पर वार किए। इस जानलेवा हमले में पीड़ित युवक का सिर बुरी तरह फट गया है और उसकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित की पहचान विनय सेठ के रूप में हुई है, जो ज़ेप्टो में डिलीवरी बॉय (राइडर) का काम करता है। घटना के समय विनय अपनी बाइक पर डिलीवरी देने के लिए गुरु गोविंद सिंह एवेन्यू के राम मंदिर वाले इलाके से गुजर रहा था। तभी यह घटना हुई। सिर पर नुकीली चीजों से किए ताबड़तोड़ वार इसके बाद कार सवार गाड़ी से नीचे उतरे और बिना किसी दया के विनय पर टूट पड़े। हमलावरों के सिर पर खून सवार था। उन्होंने विनय को संभलने का मौका तक नहीं दिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान दबंगों ने विनय के सिर पर किसी नुकीली और भारी चीज से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले में विनय के सिर की हड्डी (स्कल) टूट गई और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही अचेत हो गया। मामूली सी बात पर किया खूनी खेल गंभीर रूप से घायल विनय सेठ को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टर उसकी जान बचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार का कहना है कि बेहद मामूली सी बात को लेकर कार सवार युवकों ने उनके बेटे पर इतना खौफनाक हमला कर दिया। पुलिस पर लगा ढिलाई का आरोप परिजनों ने बताया कि उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन को दे दी है। हालांकि, उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ढीला रवैया अपना रही है और आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस या सख्त कार्रवाई करती नजर नहीं आ रही है पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
Source link







