भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत आज जिला चुनाव अधिकारी-सह-उपायुक्त सागर सेतिया ने राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। इस ब
.
बैठक के दौरान जिला चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अनुपस्थित, मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित, मतदाताओं से संबंधित तैयार की गई ASDD सूचियां साझा कीं। श्री सेतिया ने बताया कि इन सूचियों का प्राथमिक लक्ष्य मतदाता सूची से हर प्रकार की त्रुटि या दोहराव को दूर कर इसे सटीक बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

गलती मिलने पर BLA तुरंत दें BLO या ERO को सूचना
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से अपील की कि यदि उनकी नजर में या उनके बूथ लेवल एजेंट (BLA) को ASDD सूची में कोई गलती या विसंगति नजर आती है, तो उसकी सूचना बिना किसी देरी के संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से तय सीमा के भीतर जांच करवाकर जरूरी संशोधन किए जा सकेंगे।
BLA-1 की भूमिका अहम, बैठकों में उपस्थिति अनिवार्य
सेतिया ने राजनीतिक दलों से अपने BLA-1 को धरातल पर अधिक सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया में BLA की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि प्रशासन द्वारा आयोजित की जाने वाली पुनरीक्षण बैठकों में राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष या उनके अधिकृत प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से शामिल हों।
मोगा जिले में 7.58 लाख मतदाता, 100% डिजिटलाइजेशन पूरा
जिला चुनाव अधिकारी ने मोगा जिले के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि जिले में कुल 7,58,410 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रशासन द्वारा सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है और 100 प्रतिशत से अधिक प्रपत्रों का डिजिटलीकरण (Digitalization) भी सफलता के साथ पूरा कर लिया गया है।
संशोधित पुनरीक्षण-2026 की महत्वपूर्ण तिथियां:
घर-घर गणना व मतदान केंद्रों का युक्तिकरण: 3 अगस्त 2026 तक।
ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन: 13 अगस्त 2026।
दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि: 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026।
दावे व आपत्तियों का निपटारा: 13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026 तक।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 12 अक्टूबर 2026।







