spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana HTET Level-3 Exam Today: 73K Candidates Appear


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय से सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को विभिन्न जिलों के मुख्यालयों पर भेजते हुए।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए एग्जाम 4 व 5 जुलाई को होंगे। इसके लिए पहले दिन 4 जुलाई को शाम की शिफ्ट में एचटेट लेवल-3 (PGT) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

.

4 जुलाई को प्रदेशभर में संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल-3 की परीक्षा में 238 परीक्षा केंद्रों पर 73 हजार 91 अभ्यर्थी प्रविष्ट होंगे। यह परीक्षा सांयकालीन सत्र में दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के लिए शुक्रवार को ही बोर्ड मुख्यालय से परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस व बोर्ड के अधिकारियों की अभिरक्षा में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के लिए भेजा गया।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

2.33 लाख में से 1.66 लाख महिला अभ्यार्थी एचटेट के लिए कुल 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिनमें से 1 लाख 66 हजार 137 महिला उम्मीदवार व 67 हजार 157 पुरुष उम्मीदवार शामिल है। वहीं लेवल-1 (PRT) परीक्षा में 41 हजार 62 अभ्यार्थी बैठेंगे। वहीं लेवल-2 (TGT) की परीक्षा में 1 लाख 19 हजार 141 अभ्यार्थी बैठेंगे। इसके अलावा लेवल-3 (PGT) की परीक्षा में 73 हजार 91 अभ्यार्थी बैठेंगे। एचटेट लेवल-3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी। वहीं लेवल-2 की परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक होगी। इसके अलावा लेवल-1 की परीक्षा 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।

128 फ्लाइंग टीमें गठित एचटेट परीक्षा को लेकर कुल 128 उड़नदस्ते (फ्लाइंग) गठित की है। जिसमें से स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का एक, स्कूल शिक्षा विभाग निदेशक का एक, स्कूल शिक्षा विभाग निदेशक द्वारा गठित अतिरिक्त उड़नदस्ते 21, बोर्ड अध्यक्ष का उड़नदस्ता एक, सचिव का एक, उप सचिव का एक, सहायक सचिव का एक, आरएएफ के 21, जिला या उप मंडल प्रश्न पत्र उड़नदस्ते 21, उपायुक्त उड़नदस्ते 19, उप मंडल अधिकारी उड़नदस्ते 21, जिला शिक्षा अधिकारी उड़नदस्ते 21 गठित किए गए है।

परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेगी धारा 163 भिवानी जिला मजिस्ट्रेट साहिल गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले में आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

सेंटरों के 200 मीटर दायरे में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार, लाठी, डंडा अथवा अन्य आपत्तिजनक वस्तु लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट, प्रिंटिंग, फैक्स तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार संबंधी सेवाओं का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।

जिला वाइज अभ्यार्थियों की संख्या जिला — सेंटरों की संख्या अंबाला — 6133 भिवानी — 12653 चरखी दादरी–6648 फरीदाबाद –9434 फतेहाबाद — 8680 गुरुग्राम — 15367 हिसार — 22429 झज्जर — 7426 बहादुरगढ़ — 892 जींद — 12874 करनाल — 7861 कुरुक्षेत्र — 8799 कैथल — 9943 महेंद्रगढ़ — 10699 नारनौल — 2094 नूंह — 4878 पंचकूला — 6086 पलवल — 7273 पानीपत — 8291 रेवाड़ी — 14282 रोहतक — 16470 सिरसा — 14238 सोनीपत — 13768 यमुनानगर — 6076 कुल — 233294

जिला वाइज परीक्षा केंद्रों की संख्या (लेवल-2 में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।) जिला — सेंटरों की संख्या अंबाला — 20 भिवानी — 21 चरखी दादरी–11 फरीदाबाद –14 फतेहाबाद — 15 गुरुग्राम — 22 हिसार — 37 झज्जर — 14 जींद — 22 कैथल — 27 महेंद्रगढ़ — 22 नूंह — 8 पलवल — 12 पानीपत — 27 रेवाड़ी — 23 रोहतक — 27 सिरसा — 24 सोनीपत — 22 यमुनानगर — 25 कुल — 383



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles