spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

HTET Exam Mahendragarh | SDM Inspects Security, Shops To Remain Closed


महेंद्रगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर स्टाफ से बात करते एसडीएम योगेश सैनी।

महेंद्रगढ़ में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम योगेश सैनी ने परीक्षा क

.

एसडीएम योगेश सैनी ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष परीक्षा संचालन में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कोताही बरतने पर प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।

एसडीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, HTET परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित होगी, जिनमें लेवल-III (PGT), लेवल-II (TGT) और लेवल-I (PRT) शामिल है।

परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी।

परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी।

कल होगी लेवल-III की परीक्षा

लेवल-III की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक 21 केंद्रों पर होगी। 5 जुलाई को लेवल-II की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक 15 केंद्रों पर, और लेवल-I की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

एसडीएम ने केंद्र अधीक्षकों और ट्रांजिट अधिकारियों को परीक्षा सामग्री की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में मौजूद फोटोस्टेट मशीनें या फैक्स जैसी सामग्री को परीक्षा के दिन एक कमरे में सील कर दिया जाए।

परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी।

परीक्षा केंद्र का जायजा लेने पहुंचे महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी।

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे और जैमर की व्यवस्था भी की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों या व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles