Related Posts

Haryana HTET Exam Postponed | BSEH Chairman Shankar Dhuppad Decision


यह तस्वीर लास्ट टाइम हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान की है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) को पोस्टपोन कर दिया है। 27 मई को ही नए बोर्ड चेयरमैन का पदभार संभालने वाले शंकर धुप्पड़ ने एचटेट परीक्षा पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। अब यह परीक्षा 4-5 जुलाई को होगी

.

इससे पहले शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था। इसके बाद शर्मा को चेयरमैन पद से हटाकर शंकर धुप्पड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

दैनिक भास्कर एप से बातचीत में धुप्पड़ ने परीक्षा पोस्टपोन करने और नई तिथियों के बारे में जानकारी दी। चेयरमैन ने कहा कि तीन दिन में सैकड़ों ई-मेल बोर्ड के पास आईं। कई लोगों ने कॉल भी किए, कुछ छात्र संगठनों ने ज्ञापन भी दिए, जिसमें कहा कि इतनी धूप में कैसे पेपर देंगे।

इसके अलावा 14 जून को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (HPSC) का भी पेपर है। यह डेट क्लैश कर रही थी। इन्हीं सारे फैक्ट्स को देखते हुए फाइल मंगवाई गई और HTET स्थगित करने का फैसला लिया। अब 2.45 लाख युवाओं का इंतजार 20 दिन बढ़ गया है।

डॉ. पवन शर्मा ने ये बनाया था एचटेट परीक्षा का प्लान…

  • 25 मई को किया था ऐलान: डॉ. पवन कुमार ने बोर्ड चेयरमैन रहते हुए 25 मई को एचटेट परीक्षा आयोजित कराने का ऐलान किया था। बताया था कि परीक्षा को दो दिनों में तीन अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है। 13 जून यानी शनिवार को इवनिंग सेशन में और 14 जून यानी संडे को मॉर्निंग व इवनिंग दोनों ही सेशन में एग्जाम होगा।
  • OMR शीट खाली छोड़ी तो परीक्षा रद्द : बोर्ड चेयरमैन ने बताया था कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपनी ओएमआर शीट में 20 से ज्यादा प्रश्न खाली छोड़ता है तो उसकी परीक्षा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी। यह कदम परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी या बाद में ओएमआर शीट भरने जैसी संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए उठाया गया है।

डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को एचटेट की परीक्षा का ऐलान किया था।

  • जनगणना ड्यूटी वाले अध्यापकों को छूट : बोर्ड चेयरमैन ने साफ किया था कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी जनगणना (Census) के कार्य में लगी हुई है, उन्हें इस परीक्षा की ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा। यानी जनगणना करने वाले अध्यापकों की ड्यूटी एचटेट परीक्षा में नहीं लगाई जाएगी। इस निर्णय से शिक्षकों पर काम का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वे अपने वर्तमान विभागीय कार्यों को बिना किसी मानसिक तनाव के पूरा कर सकें।

27 मई को शंकर धुप्पड़ ने बोर्ड चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला था।

26 को लेटर जारी हुआ, 25 को धुप्पड़ ने की थी जॉइनिंग

राज्यपाल की मंजूरी के बाद शंकर लाल धुपड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई थी। आदेश 26 मई को पंचकूला से जारी किया गया था। पदभार संभालते वक्त धुप्पड़ ने कहा था- नई शिक्षा नीति को पूर्णरूपेण लागू करना और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने की प्राथमिकता होगी।

पहले ही लेट चल रहा HTET

दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच एचटेट परीक्षा-2025 के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें 2.45 लाख ने प्राइमरी टीचर, टीजीटी और पीजीटी टीचर के लिए आवेदन किया था। यह परीक्षा पिछले साल के लिए होनी है, यानी यह पहले से ही लेट है। अब और लेट होगा।

लेवल 1 उन लोगों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाएंगे। लेवल 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए और लेवल 3 पीजीटी के लिए है।

क्या है एचटेट-2025, जिसकी परीक्षा की तारीख टाल दी गई…

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

लेवल-I कक्षा 1-5 प्राइमरी टीचर : न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास। साथ में 2 साल का एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा किया होना चाहिए। बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) या ग्रेजुएशन के साथ दो साल का एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा किया होना चाहिए। डिप्लोमा या डिग्री के फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

लेवल-II कक्षा 6-8 टीजीटी (TGT) टीचर : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ संबंधित विषय में ग्रेजुशन और बीटीसी/जेबीटी/डी.एड (डिप्लोमा इन एजुकेशन)/डीएलएड डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) किया हो। या बीएलएड (B.El.Ed) की डिग्री संबंधित विषय में पूरी की हो।

लेवल-III पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) : संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री की हो।

एज लिमिट :

न्यूनतम : 18 साल

अधिकतम : 38 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

रिटन एग्जाम के बेसिस पर

सैलरी :

जारी नहीं

कट ऑफ :

एससी, दिव्यांग : 60%

हरियाणा के एससी/फिजिकली चैलेंज्ड उम्मीदवार : 55%

अन्य सभी : 60%

एग्जाम पैटर्न :

एग्जाम मोड : ऑफलाइन

एग्जाम टाइप : MCQ

लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश

निगेटिव मार्किंग : नहीं

पिछले छह साल में हुई HTET का इस तरह रहा रिजल्ट…

————————–

इस खबर को भी पढ़ें…

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की बदली:शंकर लाल धुपड़ बने चेयरमैन; बोले- शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना मेरी प्राथमिकता

हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए शंकर लाल धुपड़ को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद शंकर लाल धुपड़ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें