Related Posts

Gurugram Temple Thieves Arrested | Rs 21K Cash & Auto Recovered


गुरुग्राम8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम में मंदिरों में चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम में मंदिरों में चोरी करने के तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

गुरुग्राम पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक ही रात शहर के दो अलग-अलग मंदिरों के दानपात्रों से नकदी चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से 21 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक सीएनजी ऑटो रिक्शा बरामद किया है।

यह मामला तब सामने आया जब 23 जून को थाना सदर, गुरुग्राम में झाड़सा स्थित एक मंदिर के दानपात्र से नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई। अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 को सौंपी गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 26 जून को गांव वजीराबाद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान रतन निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान, हाल निवासी जेएमडी झुग्गी सेक्टर-65, आजाद निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान, हाल निवासी वजीराबाद ढाणी झुग्गी और कान्हा राम निवासी टोंक, राजस्थान, हाल निवासी वजीराबाद ढाणी झुग्गी, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

चोरी की वारदात को अंजाम देकर ऑटो से होते थे फरार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने उसी रात सेक्टर-50 स्थित एक अन्य मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, आरोपी देर रात मंदिरों की रेकी करते थे, दानपात्रों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद सीएनजी ऑटो रिक्शा से फरार हो जाते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 21 हजार रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया है। फिलहाल, आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने पहले भी इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें