गुरुग्राम14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गुरुग्राम में डीएलएफ साइबर सिटी की मुख्य सड़क पर महंगी गाड़ी खड़ी करके वीडियो बना रहे एनएसयूआई कार्यकर्ता।
हरियाणा के गुरुग्राम शहर में लग्जरी गाड़ियों के बड़े काफिले ने बीच सड़क पर ट्रैफिक रोककर हुड़दंग किया। थार, फॉर्च्यूनर और ओपन जीप जैसी गाड़ियों के इस काफिले की वजह से काफी समय तक जाम की स्थिति रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार सवार युवा नियम-कानूनों को ताक पर रखकर सरेआम पॉश एरिया की सड़क को ब्लॉक करते दिखाई दे रहे है। गाड़ियों के ऊपर खड़े होकर युवक तेज आवाज में गाना बजाते और शोर-शराबा करते भी दिखाई दे रहे है।
हैरान करने वाली बात यह है कि इन सभी गाड़ियों पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI) के छात्र नेता हितेश गुलिया के पोस्टर और बैनर लगे हुए थे। बताया गया कि कुछ लोगों ने ट्रैफिक जाम होने की शिकायत भी की, लेकिन युवकों ने उन्हें धमकाकर पीछे हटा दिया।
गुरुग्राम में डीएलएफ साइबर सिटी की मुख्य सड़क पर महंगी गाड़ी खड़ी करके वीडियो बना रहे युवक।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए वीडियो में क्या दिखाई दे रहा…
- DLF साइबर सिटी का मामला : गुरुग्राम के जिस एरिया में ट्रैफिक जाम करने का मामला सामने आया है, वह डीएलएफ साइबर सिटी एरिया है। यह वही इलाका है जहां बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दफ्तर हैं। यहां डीएलएफ की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने का दावा किया जाता है, लेकिन इस ‘हुड़दंग’ के दौरान डीएलएफ का सिक्योरिटी सिस्टम नजर नहीं आया।
- थार, फॉर्च्यूनर और ओपन जीप पर सवार थे युवा : हुडदंग करते ये युवा थार, फॉर्च्यूनर और ओपन जीप जैसी 15 से 20 गाड़ियों पर सवार थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इन युवाओं ने बीच सड़क पर जिग-जैग स्टाइल में अपने वाहन खड़ा किए हुए थे। हालत बन गए थे कि युवाओं की इन गाड़ियों के अलावा किसी और अन्य वाहन को वहां से निकलने की जगह नहीं मिली।
- गाड़ियों पर लगे से NSUI के बैनर: युवाओं के इस काफिले पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया ( NSUI) के छात्र नेता हितेश गुलिया के पोस्टर और बैनर लगे थे। युवा झंडे लेकर वाहनों की छतों पर खड़े होकर लहराते दिखाई दे रहे है तो कुछ वीडियो बनाते और कुछ सेल्फी ले रहे है।
- तेज आवाज में बजा रखे थे डांस सॉन्ग: हुड़दंग कर रहे इन युवाओं ने अपनी गाड़ियों में तेज आवाज में पंजाबी और बॉलीवुड डांस सॉन्ग भी बजा रखे थे। बीच सड़क पर काफी देर तक इसी तरह यह हुड़दंग चलता रहा। इससे ट्रैफिक जाम हो गया। इस एरिया से आवागमन करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गुरुग्राम में डीएलएफ साइबर सिटी की मुख्य सड़क पर गाड़ी खड़ी करते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
लोगों ने क्या कहा और पुलिस ने अब तक क्या किया….
राजनीतिक रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रसूखदार नेताओं के नाम पर गुरुग्राम की सड़कों को बंधक बना लिया गया है। आम आदमी को मिनटों का सफर तय करने में घंटों लग जाते हैं, लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिस या डीएफएल सिक्योरिटी का कोई भी जवान नजर नहीं आया। सवाल उठाया जा रहा है कि गुरुग्राम में ‘VVIP कल्चर’ के नाम पर किसी को भी सड़क रोकने की इजाजत है। क्या राजनीतिक रसूख के आगे प्रशासन नतमस्तक है।
छात्र नेता बोले-पुराना वीडियो, हम पर कार्रवाई हो चुकी
उधर, इस बारे में छात्र नेता हितेश गुलिया का कहना है कि यह काफी समय पुराना वीडियो है। अब किसी ने नया सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर वायरल किया जा रहा है। इसमें उसकी क्या मंशा है, मुझे नहीं पता। उस समय पुलिस ने कार्रवाई की थी।
वहीं, इस पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि यह पुराना मामला लग रहा है। संभवत: इस मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम मामले को देख रही है।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
नूंह में बारात में शामिल युवाओं की स्टंटबाजी,VIDEO:दूल्हा और पिता पर पुलिस ने की FIR; ऑडी-थार समेत 6 लग्जरी गाड़ियां जब्त
हरियाणा के नूंह में शादी में बारात में शामिल युवकों ने लग्जरी गाड़ियों की छतों पर चढ़ कर स्टंटबाजी की। युवा गाड़ियों की छतों पर सवार थे। साथ ही हाईवे पर गाड़ियों को रोक कर तेज आवाज में म्यूजिक चलाया। इससे यातायात तो प्रभावित हुआ ही, साथ में राहगीरों ने परेशानी भी झेलनी पड़ी। (पूरी खबर पढ़ें)
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर खतरनाक ड्रिफ्टिंग, VIDEO:ट्रैफिक लाइट पर कार को गोल घुमाया, स्टंट का वीडियो वायरल, आरोपी पर FIR
गुरुग्राम में प्रमुख सड़कों में शामिल गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर आज सुबह एक कार ड्राइवर द्वारा खतरनाक तरीके से स्टंट करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने राहगीरों को चौंका दिया। पीछे आ रहे एक कार ड्राइवर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
