लुधियाना में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे 2 लोगों को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की चपेट में आए लोग 15 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में एक की बाजू पर चोट आई है, जबकि दूसरे के टांके लगे हैं। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे वाली कार वाशिंग सेंटर पर आई थी। वाशिंग सेंटर मालिक ने दो नाबालिगों को कार साइड लगाने को दे दी। तभी दोनों कार को बीच बाजार घुमाने ले गए। एक नाबालिग ने 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार दौड़ा दी। तभी ड्राइवर कार पर से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क पर चल रहे लोगों को रौंदती चली गई। हादसे में गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस को मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हादसे के बाद के PHOTOS… अब जानिए क्या है मामला… सर्विस सेंटर ने नाबालिगों को थमाई चाबी दरअसल, शुक्रवार रात 8 बजे मनू नामक व्यक्ति ने अपनी जेन कार नीला झंडा रोड स्थित एक कार वॉशिंग सेंटर पर धुलने के लिए दी थी। कार की धुलाई के बाद वहां कुछ नाबालिग खड़े थे। आरोप है कि सर्विस स्टेशन मालिक ने लापरवाही बरतते हुए कार की चाबी उन लड़कों को दे दी और गाड़ी को साइड में लगाने के लिए कहा। कार चलाने वाले लड़कों की उम्र 16 साल से भी कम है। 100 किमी की रफ्तार से दौड़ाई कार चाबी मिलते ही दोनों गाड़ी लेकर बाजार के चक्कर लगाने लगे। ड्राइवर सीट पर बैठे नाबालिग ने कार की स्पीड बढ़ा दी और 2 लोगों पर चढ़ा दी। दोनों 15 दूर जाकर गिरे और उन्हें काफी चोटें आई। पीड़ित बोले- हवा में उड़ा दिया, सिर पर आए टांके अफरा-तफरी मची हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी क्लिनिक पहुंचाया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपी नाबालिगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कार वाशिंग सेंटर मालिक से भी पूछताछ जारी है।
Source link
