Related Posts

Former CM Blames Road; SGPC Offers Aid



फतेहगढ़ साहिब में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 8 श्रद्धालुओं की अंतिम अरदास रविवार को की गई। यह हादसा बैसाखी के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से लौटते समय गांव हिम्मतपुरा के पास हुआ था। गांव मैनमाजरी में आठ मृतकों इकबाल सिंह, रणजीत कौर, प्रदीप कौर

.

इस दौरान रागी जत्थों ने कीर्तन किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अरदास की गई। वहीं, गांव कज्जल माजरा में मृतक कुलविंदर सिंह की अंतिम अरदास संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पूर्व सीएम ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अंतिम अरदास में शामिल होकर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह हादसा सड़क की खराब हालत के कारण हुआ। चन्नी ने पंजाब सरकार द्वारा घोषित 2-2 लाख रुपये की मुआवजा राशि को कम बताया और इसे बढ़ाने की मांग की, क्योंकि उनके अनुसार, हादसा सरकार की लापरवाही के कारण हुआ है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। SGPC की ओर से प्रत्येक मृतक के वारिस को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इस हादसे को ‘बहुत दुखदाई’ बताया।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार ने इस हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायल हुए 34 लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें