Related Posts

Fatehabad Census 2026: Citizens Self-Enter Data


जनगणना संबंधी पोर्टल के शुरू होने को लेकर जानकारी देते डीसी डॉ.विवेक भारती।

फतेहाबाद जिले में आज से लोग जनगणना संबंधी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। कोई भी नागरिक सरकार के आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी भर सकेगा। 30 अप्रैल तक लोगों के पास अपने स्तर पर डेटा उपलब्ध करवाने की

.

मोबाइल-कंप्यूटर से भरी जा सकेगी जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, कोई भी नागरिक अपने मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से यह जानकारियां भर सकेगा। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग वेरिफिकेशन के समय किया जाएगा।

इस पोर्टल के जरिए जानकारी भर सकेंगे नागरिक।

जानिए…कैसा है प्रोसेस

  • मोबाइल नंबर पर मिलेगा ओटीपी नागरिकों को स्व-गणना के लिए कुछ चरणों का पालन करना होगा। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाना होगा, उसके बाद मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • डिजिटल मानचित्र पर दिखेगा घर का स्थान फिर डिजिटल मानचित्र पर अपने घर का स्थान चिन्हित करना है, परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना है। घर व सुविधाओं से संबंधित जानकारी भरनी है। जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। इसके बाद एसडी आईडी नोट करनी है। वेरिफिकेशन के समय गणनाकर्मी को यह एसडी आईडी बतानी होगी।
  • 33 सवालों के जरिए देनी है जानकारी स्व-गणना के फाॅर्म में 33 सवाल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति (ग्रामीण/शहरी), पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा व सामाजिक-आर्थिक जानकारी शामिल होगी। मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।
  • सुविधाओं के बारे में भी बताना होगा जनगणना में आधुनिक जीवनशैली से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया गया है, जैसे, इंटरनेट व स्मार्टफोन की उपलब्धता, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर/लैपटॉप, वाहन (साइकिल, मोटरसाइकिल, कार), डिजिटल कनेक्टिविटी आदि के बारे में भी बताना होगा।

गोपनीयता का पूरा भरोसा डीसी डॉ.विवेक भारती का दावा है कि किसी भी नागरिक द्वारा इस पोर्टल पर दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं विकासात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें