Related Posts

Faridkot Farms Flood | AAP MLA Review 1000 Acre Crop Loss


फरीदकोट जिले में जैतो के नजदीकी गांव रामेआना में शुक्रवार शाम रजवाहा टूटने के कारण करीब एक हजार एकड़ खेतों में पानी भर गया जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके प

.

विधायक अमोलक सिंह ने प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए खराब हुई फसलों की तत्काल गिरदावरी करवाने के आदेश जारी किए। वहीं प्रशासन ने रजवाहे की मरम्मत और खेतों में भरे पानी की निकासी के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक अमोलक सिंह ने बताया कि यह रजवाहा काफी पुराना है और पानी का दबाव बढ़ने के कारण इसमें लगभग हर साल कहीं न कहीं कटाव या टूट-फूट हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इसके पुनर्निर्माण के लिए पहले भी सरकार की ओर से ग्रांट जारी की गई थी, लेकिन कुछ जमीन मालिकों द्वारा अदालत से स्टे लेने के कारण वह योजना अधूरी रह गई और ग्रांट वापस चली गई।

वहीं प्रभावित किसानों का कहना है कि करीब 1000 एकड़ से अधिक भूमि पानी की मार झेल रही है, जिससे सब्जी की फसलों के साथ साथ धान की पनीरी व हाल ही में बीजी गई धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की है।

अक्टूबर माह तक रजवाहे के नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा: विधायक

इस मौके पर विधायक अमोलक सिंह ने बताया कि अब सरकार इस रजवाहे को नए सिरे से बनाने के लिए प्रयास कर रही है और उम्मीद है कि इसका निर्माण कार्य अक्टूबर महीने में शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों की फसलों की जल्द गिरदावरी करवाई जाएगी और नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा और किसी भी प्रभावित किसान को नुकसान नहीं उठाने दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें