फरीदकोट में पुलिस द्वारा पावर प्लांट में नष्ट करने के लिए लाई गई नशे की खेप।

फरीदकोट जिला पुलिस ने नशों के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत सोमवार को गांव सेढ़ा सिंह वाला स्थित पावर प्लांट में पिछले समय में 32 मामलों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों से बरामद भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को नियमों के अनुसार नष्ट किया गया। यह पूरी का

.

इस मौके पर आईजी निलांबरी जगदले ने बताया कि फरीदकोट पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय के दौरान ही 13.7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 59 किलोग्राम पोस्त, करीब 5000 नशीली गोलियां व कैप्सूल और 510 ग्राम आइस ड्रग बरामद की गई। जिन्हें हाई लेवल कमेटी की मंजूरी के बाद नष्ट किया गया है।

नष्ट करने से पहले चेक करतीं आईजी व एसएसपी।

नष्ट करने से पहले चेक करतीं आईजी व एसएसपी।

आईजी ने बताया कि नशों के खिलाफ यह मुहिम लगातार सख्ती से जारी रहेगी और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम प्रभावी साबित हो रही है और इसके तहत लगातार बड़ी बरामदगियां की जा रही हैं।

13 महीनों में अब तक 1800 आरोपी गिरफ्तार- एसएसपी

इस मौके पर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि मार्च 2025 से अब तक फरीदकोट पुलिस ने नशा तड़करी के 1199 मामले दर्ज कर करीब 1800 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पिछले 19 महीनों में नशा तस्करों की 9 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी के बाद फ्रीज की गई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें