Related Posts

Faridabad RRTS Corridor Cleared: 20+ Illegal Structures Demolished


फरीदाबाद13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को लेकर जाते हुए डंपर

फरीदाबाद के एनआईटी नंबर 3 स्थित मस्जिद चौक के आसपास दूसरे दिन भी तोड़-फोड़ कार्रवाई जारी रही । इस दौरान पुलिस ने कई रास्तों को बेरीगेट लगाकर बंद कर दिया। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबे को उठाने का काम भी जारी रहा । इस दौरान क्राइम ब्रांच और थानों की पुलिस टीमें मौके पर मौजूद रही।

नगर निगम द्वारा गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए रास्ता साफ करने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 40 वर्ष पुराने मंदिर और मस्जिद सहित कई अवैध निर्माणों को हटाया गया था।

कुछ लोग अपने घरों को तोड़ते हुए

20 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा चुका है। परियोजना के लिए निर्धारित मार्ग को पूरी तरह से बाधामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि जिन निर्माणों को हटाया जा रहा है, वे परियोजना कार्य में रुकावट पैदा कर रहे थे।

सरकारी जमीन पर बने थे अवैध निर्माण

निगम अधिकारियों के मुताबिक सभी निर्माण सरकारी भूमि और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र पर बने हुए थे। संबंधित लोगों को कार्रवाई से पहले नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद निगम ने तोड़-फोड़ अभियान शुरू किया।

सामान को घरों से बाहर निकालकर रखते हुए लोग

कमिश्नर बोले- ग्रीन बेल्ट से हटेंगे कब्जे

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है तथा भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें