spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Digvijay Chautala Admission | Kurukshetra University MA Public Administration


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में MA के स्टूडेंट बने दिग्विजय चौटाला।

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (KU) में जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने दाखिला लिया है। इस दाखिले के साथ चौटाला परिवार का KU से जुड़ा एक पुराना रिश्ता भी चर्चा में आ गया है। दिग्विजय चौटाला के पिता डॉ.

.

दिग्विजय ने लोक प्रशासन विभाग (Department of Public Administration) में MA (PG फर्स्ट ईयर) में एडमिशन लिया है। खास बात यह है कि यही वह डिपार्टमेंट है, जहां से उनके पिता डॉ. अजय चौटाला ने PhD की थी। यानी करीब 16 साल बाद चौटाला परिवार का एक और मेंबर उसी विभाग की क्लास में बैठेगा।

10 दिन पहले ऑनलाइन लिया एडमिशन

दिग्विजय ने करीब 10 दिन पहले ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की थी। अब सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह जल्द ही विभाग में क्लास लगाते भी नजर आएंगे। दिग्विजय ने हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पिछले ही साल अपनी बीए की डिग्री प्राप्त की है। अब KU में MA की पढ़ाई करेंगे।

रजिस्ट्रार ने की पुष्टि

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. वीरेंद्र पाल ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने लोक प्रशासन विभाग में PG फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है। उनकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आगे की उनकी क्लास रेगुलर लगेंगी।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 2010 में की PhD।

डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 2010 में की PhD।

पिता 2010 में यहीं से बने डॉक्टर

दिग्विजय के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला का कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने 1981 में यहीं से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 2010 में लोक प्रशासन विभाग से PhD की डिग्री हासिल की। अब बेटे दिग्विजय ने उसी विभाग को अपनी आगे की पढ़ाई के लिए चुना है।

अप्रैल में इसी यूनिवर्सिटी ने कराई थी FIR

दिग्विजय चौटाला का नाम इसी साल अप्रैल में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हुए एक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहा था। 17 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) आनंद कुमार की शिकायत के बाद थाना केयूके पुलिस ने दिग्विजय चौटाला समेत जजपा के 8 अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

KU के आरके सदन में 7 अप्रैल के कार्यक्रम में पहुंचे थे दिग्विजय चौटाला।

KU के आरके सदन में 7 अप्रैल के कार्यक्रम में पहुंचे थे दिग्विजय चौटाला।

संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप

यह मामला 7 अप्रैल को यूनिवर्सिटी के डॉ. राधाकृष्ण सदन में हुए एक कार्यक्रम से जुड़ा था। यूनिवर्सिटी का आरोप था कि सामाजिक कार्यक्रम की अनुमति लेकर राजनीतिक कार्यक्रम किया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी की संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कुर्सियां भी टूट गईं। हालांकि जजपा ने नुकसान की भरवाई करने की बात कही थी।

पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री भी रहे स्टूडेंट

साल 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के जापानी संस्कृति एवं भाषा के 3 महीने के बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लिया था। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल इस कोर्स में एडमिशन लेने वाले हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें रोल नंबर-1 मिला था, जबकि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को रोल नंबर-3 मिला था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles