SIR की जानकारी देते CEO प्रेरणा पुरी (फाइल फोटो)
चंडीगढ़ में वोटर लिस्ट को साफ और अपडेट करने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान में अब बड़े स्तर पर वेरिफिकेशन शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर शहर के 1,38,070 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं। इनमें से 93,193 यानी
.
घर-घर पहुंच रहे BLO, दस्तावेजों की हो रही जांच
SIR अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) फील्ड में जाकर मतदाताओं का वेरिफिकेशन कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में रखा जाना है या नहीं।

28,134 मामलों की हो चुकी सुनवाई
निर्वाचन विभाग के अनुसार, अब तक 28,134 मामलों की सुनवाई असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO) कर चुके हैं। इनमें से 20,343 मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 7,791 मामले अभी जांच के स्तर पर हैं।
44,877 और मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस
अभियान के अगले चरण में बचे हुए मतदाताओं को भी नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके तहत 44,877 अतिरिक्त नोटिस जारी किए जाने हैं। इन मतदाताओं के दस्तावेजों और पात्रता की जांच के बाद वोटर लिस्ट में जरूरी बदलाव किए जाएंगे।
नाम कटने की स्थिति में क्या होगा?
निर्वाचन विभाग का मकसद केवल अपात्र नामों को हटाना ही नहीं, बल्कि योग्य मतदाताओं का नाम सुरक्षित रखना भी है। इसलिए जिन लोगों को नोटिस मिला है, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित BLO या AERO के समक्ष आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है। दस्तावेज समय पर जमा नहीं करने पर संबंधित मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई हो सकती है।
नोटिस, दस्तावेज या अपने मामले की स्थिति को लेकर परेशानी होने पर मतदाता 1950 हेल्पलाइन, 1800-11-1950 टोल-फ्री नंबर, Voter Helpline App, Voters’ Service Portal या अपने क्षेत्र के BLO/AERO कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।







