Related Posts

Chandigarh Sector 37 Snatching | Elderly Womans Earrings Snatched; CCTV Footage


सेक्टर-37 में बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटता आरोपी।

चंडीगढ़ में स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सेक्टर-37 का है, जहां शुक्रवार सुबह 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां झपटकर एक युवक फरार हो गया। वारदात उस समय हुई जब महिला दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थ

.

पीड़िता की पहचान सेक्टर-37 निवासी अमरजीत कौर (72) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके के लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

स्नेचिंग की वारदात के बाद भागता आरोपी।

घर पहुंचने ही वाली थीं, तभी झपट ली बालियां

जानकारी के अनुसार अमरजीत कौर शुक्रवार सुबह पास की दुकान से सामान खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। उनके हाथ में सामान से भरा एक लिफाफा था। वह अपने घर से कुछ ही कदमों की दूरी पर थीं कि तभी एक युवक पैदल उनके पीछे-पीछे आया।

महिला को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि कोई उनका पीछा कर रहा है। आरोपी सामान्य तरीके से चलता हुआ उनके करीब पहुंचा और अचानक उनके कानों में पहनी सोने की बालियां झपट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

अचानक हुई घटना से बुजुर्ग महिला घबरा गईं। उन्होंने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण ज्यादा दूर तक नहीं दौड़ सकीं। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी के पीछे भागती बुजुर्ग महिला।

16 सेकंड के CCTV फुटेज में कैद वारदात

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। करीब 16 सेकंड के फुटेज में आरोपी बुजुर्ग महिला के पीछे आते और उनके कानों से बालियां झपटकर भागते हुए दिखाई दे रहा है।

हालांकि आरोपी ने सफेद रंग की टोपी पहन रखी थी, जिससे उसका चेहरा स्पष्ट नजर नहीं आ रहा। इसके बावजूद पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें