Related Posts

Chandigarh Police Clash | Amritpal Singh Supporters Assault ASI Statement


प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन चलाया तो एक प्रदर्शनकारी ने उसका मुंह मोड़ दिया और घायल लेडी कॉन्टेबल कमलप्रीत व एएसआई गुरजीत।

मैं प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन वाहन चला रहा था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक रखा था। अचानक बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे मेरी गाड़ी तक पहुंच गए। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने जबरन खिड़की खोल दी और मुझे

.

ये बातें चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गुरजीत सिंह ने कहीं, जो 28 जुलाई को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन वाहन चला रहे थे।

ASI के मुताबकि इस घटना में वह अकेले नहीं, बल्कि 9 अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायल लेडी कॉन्स्टेबल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के धक्का देकर उन्हें गिराया। इससे उनकी पीठ पर चोट आई है।

चंडीगढ़ पुलिस ने लुधियाना के दाखा से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली समेत 15 नामजद के अलावा 2500 से 3000 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की है। इन पर BNS की धारा 121(1), 132 और 223 लगाई गई है। सेक्टर-49 थाना के सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। टकराव के दौरान क्या-क्या हुआ, पढ़िए घायल जवानों की जुबानी…

प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े थे।

घटना के दिन क्या हुआ, वाटर कैनन वाहन चला रहे ASI की जुबानी…

  • बैरिकेडिंग तोड़ वाटर कैनन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी: ASI गुरजीत सिंह ने बताया कि वह प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन वाहन चला रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गौशाला चौक पर बैरिकेडिंग लगाई हुई थी। लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ते हुए सीधे वाटर कैनन वाहन तक पहुंच गए। उनके हाथों में डंडे और अन्य हथियार जैसे सामान थे। अचानक बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आते देख वह घबरा गए।
  • जबरन खिड़की खोल हमला कर दिया: गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन वाहन की खिड़की जबरन खोल दी। इसके बाद कई लोगों ने एक साथ उन पर हमला कर दिया। किसी ने मुक्के मारे तो किसी ने लातें मारीं। वह वाहन के अंदर अकेले थे और भीड़ के सामने अपना बचाव नहीं कर सके। हमले में उनकी बाजू फ्रैक्चर हो गई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं।
  • गाड़ी पर चढ़कर पानी की दिशा बदल दी: एएसआई ने बताया कि हमला करने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन वाहन के ऊपर चढ़ गए। वहां से जिस नोजल के जरिए प्रदर्शनकारियों पर पानी छोड़ा जा रहा था, उसका मुंह दूसरी दिशा में घुमा दिया। इससे पुलिस की कार्रवाई भी प्रभावित हुई।
  • कई पुलिस कर्मचारी भी हुए घायल: एएसआई ने बताया कि वह अकेले नहीं थे, बल्कि कई अन्य पुलिसकर्मी भी प्रदर्शनकारियों के हमले का शिकार हुए। किसी के कंधे पर चोट आई, किसी की बाजू में चोट लगी तो किसी के पैर में गंभीर चोट लगी। सभी घायलों का इलाज कराया गया।
  • न आंसू गैस छोड़ी, न लाठीचार्ज किया: गुरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को अंदाजा नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ जाएंगे। उस समय पुलिस ने न तो आंसू गैस के गोले छोड़े थे और न ही लाठीचार्ज किया था। केवल भीड़ को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने अचानक हमला कर दिया।

ASI गुरजीत सिंह, जिनकी बाजू में फ्रैक्टर आया है।

घायल पुलिसकर्मियों ने क्या बताया, 6 पॉइंट में पढ़िए

  • बैरिकेडिंग पर धक्का दिया, नीचे गिर गई: लेडी कॉन्स्टेबल कमलप्रीत ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान उनकी ड्यूटी बैरिकेडिंग पर लगी थी। प्रदर्शनकारी अचानक बैरिकेडिंग को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। इस दौरान वह संतुलन खोकर नीचे गिर गईं, जिससे उनकी पीठ में चोट लग गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए।
  • हथियार लेकर आए थे प्रदर्शनकारी: होमगार्ड जवान कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी भी बैरिकेडिंग पर थी। प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में पहुंचे थे और उनके हाथों में डंडे व अन्य हथियार थे। वे लगातार बैरिकेडिंग को धक्का दे रहे थे। भीड़ को रोकने की कोशिश के दौरान उनकी बाजू पर चोट लग गई।
  • नुकीले हथियार से हाथ पर हमला किया: पुलिसकर्मी विकास ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के हाथों में डंडों के साथ कई नुकीले हथियार भी थे। वे बैरिकेडिंग पर लगातार वार कर रहे थे। वह बैरिकेडिंग के पास तैनात थे। इसी दौरान एक नुकीला हथियार उनके हाथ पर लगा, जिससे उनकी उंगली से खून निकलने लगा।

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी।

  • पीछे हटते समय गिरा, पीठ में चोट लगी: पुलिसकर्मी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी ड्यूटी भी प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग पर थी। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से पीछे हटने की अपील कर रही थी, लेकिन वे जबरदस्ती आगे बढ़ रहे थे। धक्का-मुक्की के दौरान वह नीचे गिर गए, जिससे उनकी पीठ पर चोट आई।
  • कांटेदार तार पर गिरने से घायल हुआ: पुलिसकर्मी नवीन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान वह कांटेदार तार पर गिर गए, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आईं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी किसी की बात नहीं सुन रहे थे और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
  • उंगली पर हथियार मारा, खून निकलने लगा: पुलिसकर्मा नवीन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पास कई तरह के हथियार थे, जिनमें ज्यादातर नुकीले थे। वह बैरिकेडिंग पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी ने उनकी उंगली पर हथियार से वार कर दिया, जिससे उनकी उंगली से खून निकलने लगा।

————-

ये खबरें भी पढ़ें…

MP अमृतपाल समर्थक बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसे:वाटर कैनन का मुंह मोड़ा, CM कोठी के 1Km करीब पहुंचे; पिता बोले- उपद्रवी हमारे नहीं

पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की रिहाई के लिए चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के वर्करों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पुलिस को चकमा देते हुए CM भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी के 1Km नजदीक तक पहुंच गए। इससे सीएम सिक्योरिटी भी हाई अलर्ट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ में सांसद के 3000 समर्थकों पर FIR, पंजाब पुलिस बॉर्डर तक छोड़ गई, सिर्फ एक बैरिकेडिंग; रिटायर्ड DGP ने बताई 2 बड़ी वजहें

पंजाब के खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई को लेकर निकले अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के समर्थक मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित सरकारी कोठी के 1Km नजदीक तक पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी। यहां तक कि वाटर कैनन पर भी कब्जा कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें