सड़क के किनारे लगे पेवर ब्लॉक कर रहे पेंट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके दौरे के दौरान प्रस्तावित रूट की सड़कों की सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ सचिवालय में रोजाना बैठकें आयोजि
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे के दौरान पीजीआई में करीब 435 करोड़ रुपए की लागत से बने एडवांस मदर एंड चाइल्ड सेंटर तथा एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य राज्यों से इलाज के लिए आने वाले लाखों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
सड़कों पर पेंट करते कर्मचारी।
जच्चा-बच्चा को एक ही जगह मिलेगा इलाज
नया मदर एंड चाइल्ड सेंटर शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बच्चों को एक ही परिसर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अभी मरीजों और उनके परिजनों को अलग-अलग विभागों में जाना पड़ता है। नए सेंटर में अत्याधुनिक आईसीयू, वेंटिलेटर और गंभीर मरीजों के इलाज की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर शुरू होने से स्ट्रोक, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज और रिसर्च को नई गति मिलेगी। इससे मरीजों को बेहतर व समय पर इलाज मिल सकेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
₹2.02 करोड़ से होंगी कार्यक्रम की तैयारियां
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए इंजीनियरिंग विभाग ने 2.02 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया है। टेंडर आज खोला जाएगा। कार्यक्रम के लिए विशाल वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर बनाया जाएगा, जिसमें करीब 12 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विशेष वीआईपी लाउंज तैयार किया जाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे पीजीआई पहुंचेंगे और लगभग 1 घंटा 15 मिनट वहां बिताएंगे। दौरे को लेकर पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। उनके आवागमन के लिए अलग वीआईपी रूट बनाया जाएगा। इसके अलावा 120 डॉक्टरों और 20 विशिष्ट अतिथियों के लिए विशेष वीआईपी लाउंज तैयार किया जाएगा। आगंतुकों के बैठने के लिए 1,500 विशेष कुर्सियों की भी व्यवस्था की जाएगी।
