Top 5 This Week

Related Posts

लिव-इन में गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई, भ्रूण फेंकते बॉयफ्रेंड पकड़ा:हिसार पुलिस ने श्मशान घाट के पास दबोचा, बोला-समाज के डर से करवाया अबॉर्शन




हरियाणा के हिसार में पुलिस ने एक युवक को गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन करवाकर भ्रूण श्मशान घाट पर फेंकते दबोच लिया। युवक बुधवार की रात अंधेरे में श्मशान घाट के बाहर रोड पर पॉलीथिन को रखने आया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि बदनामी के डर से उसने अपनी गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन कराया था और वो उसी भ्रूण को ठिकाने लगाने वहां आया था। युवक-युवती दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और कुछ महीनों से हिसार में लिव-इन में रह रहे थे। पुलिस ने युवक और युवती पर भ्रूण हत्या का केस दर्ज किया है। साथ ही भ्रूण को आगे जांच के लिए सिविल अस्पताल भिजवा गया गया। अब दोनों से पूछताछ की जा रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… SP बोले- युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज मामले में एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि आरोपी युवक-युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि अबॉर्शन कहां, किसने और किन परिस्थितियों में कराया गया तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति या अस्पताल की भूमिका तो नहीं है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें…. फरीदाबाद में स्कूल के पास मिला भ्रूण:प्लास्टिक की पन्नी और कपड़े में लपेटा, झाड़ियों में फेंका
फरीदाबाद में कूड़े के ढ़ेर में भ्रूण मिला है। जांच में उसकी उम्र 5 से 6 माह बताई गई है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें