spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CCTV फुटेज से सुलझा जेवर चोरी केस:बरवाला पुलिस ने एक आरोपी दबोचा; चोरी किए 6 ताबीज भी बरामद




हिसार एसपी के निर्देशन में जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस ने सोने की ताबीज चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की छह सोने की ताबीज भी बरामद कर ली हैं। थाना बरवाला प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि 4 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर-18, बरवाला निवासी बीरू राम पुत्र मेहरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से अज्ञात व्यक्ति छह सोने की ताबीज चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना बरवाला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुरजीत पुत्र कर्ण सिंह, निवासी वार्ड नंबर-6, बरवाला के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई सभी छह सोने की ताबीज बरामद कर ली गईं। बरामद आभूषणों को कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस के अनुसार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि उसने क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं तथा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। मामले की जांच जारी है। हिसार पुलिस की आमजन से अपील एसपी हिसार ने थाना बरवाला पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles