![]()
प्रदेशभर के कॉलेजों में स्नातक (UG) कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रक्रिया चल रही है। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की है। जिसके तहत अब विद्यार्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 12 जुलाई कर दिया है। वहीं अब ऑनलाइन आवेदन के बाद का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जिसके तहत विद्यार्थियों का दाखिला कॉलेजों में होगी। बता दें कि 7 मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिश शुरू हुई थी, जिसमें विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार बार-बार अंतिम तिथि में बदलाव किया गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन फॉर्म में सुधार या बदलाव करना है तो वे ओटीपी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से 13 जुलाई तक संपादन कर सकेंगे कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों को दूर करने का कार्य 18 जुलाई तक चलेगा। वहीं सभी पात्र आवेदकों की सूची 20 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम चरण में प्रोविजनल प्रथम मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को और फाइनल लिस्ट 22 जुलाई को जारी होगी। प्रथम मेरिट लिस्ट के चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक अपनी फीस जमा करानी होगी। द्वितीय चरण में दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 28 जुलाई और फाइनल लिस्ट 29 जुलाई को आएगी। इसके लिए फीस जमा करने की अवधि 3 अगस्त तक रहेगी। 4 अगस्त से शुरू होगी फिजिकल काउंसिलिंग
दोनों मेरिट सूची जारी होने के बाद फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। बची हुई सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग 4 अगस्त को हागी। वहीं इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 अगस्त को फिर से पोर्टल खोला जाएगा। जिससे विद्यार्थी अपना आवेदन फार्म भर पाएंगे और एडिट भी कर पाएंगे। इसके बाद 6 अगस्त से 12 अगस्त तक लगातार फिजिकल काउंसिलिंग जारी रहेगी, लेकिन 100 रुपए लेट फीस के साथ। इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक फिलिकल काउंसिलिंग 100 रुपए लेट फीस के साथ 100 रुपए प्रतिदिन के चार्ज के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
Source link
मिशन एडमिशन, कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन 12 तक:शेड्यूल जारी किया, 13 तक करेक्शन होंगे, 21 को पहली तो 28 को लगेगी दूरी मेरिट लिस्ट







