spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

CBI की रडार पर हरियाणा कैडर का IPS अफसर:दवा घोटाले में जांच से राहत का भरोसा दिया, इंस्पेक्टर के जरिए 3 करोड़ की डील




पुडुचेरी से जुड़े 5 करोड़ रुपए के नकली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी को जांच में राहत दिलवाने के लिए हरियाणा कैडर के 2012 बैच के एक सीनियर IPS अधिकारी को नाम सामने आया है। आरोपी से 3 करोड़ रुपए की डील होने का भी खुलासा हुआ है। सीबीआई की रडार पर आए इस आईपीएस अधिकारी चिह्नित तो कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल उनके नाम का आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक खुलासा नहीं किया गया है। जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में क्षेत्रीय निदेशक के पद पर तैनात हैं। खास बात यह है कि इनके ही बैचमेट IPS अधिकारी इन दिनों सीबीआई में ही पोस्टेड हैं। 14 मई को दिल्ली में हुई डील सीबीआई के मुताबिक, 14 मई को दिल्ली में आरोपियों व अधिकारी की बीच मीटिंग हुई। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और राजकुमार ने मुख्य आरोपी एन राजा से कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 1.5 करोड़ रुपए एडवांस दिए जाने थे। इंस्पेक्टर प्रदीप ने हवाला ऑपरेटर के जरिए 1 करोड़ लिए और फिर उसे प्रभात नाम के शख्स को दिए थे। प्रभात, आरोपी IPS अफसर का परिचित था। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बचे 25 लाख रुपए अपने घर में रख लिए। जो बाद में सीबीआई की जांच में इंस्पेक्टर और राजकुमार के पास से मिले। सीबीआई अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को बचाने और जांच को प्रभावित करने के लिए रिश्वतखोरी में कौन-कौन शामिल था। अब जानिए घोटाले की मुख्य बातें… पुडुचेरी का नकली दवा घोटाला क्या है? साल 2025 में पुडुचेरी में पुलिस और CBI-CID ने छापेमारी के बाद नकली और मिलावटी दवाइयां बनाने के धंधे का पर्दाफाश किया था। इस दौरान भारी मात्रा में नकली दवाएं और कच्चा माल जब्त किया गया था। इनकी दवाओं की रकम करीब-करीब 5000 करोड़ थी। इसके बाद मुख्य आरोपी एन राजा को गिरफ्तार किया गया। जांच आगे बढ़ी तो मामले में नेता से लेकर अफसर, सबकी भागीदारी के संकेत मिले। इसके बाद मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंपा गया। सीबीआई ने मार्च में एन राजा के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया। अब जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे रिश्वत का खुलासा हो रहा है। साथ ही अफसरों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles