![]()
मोगा शहर के मेहमे वाला रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चोरी की घटना सामने आई है, जिससे अज्ञात चोरों ने फार्म में रहने वाले कर्मचारियों के कमरों को निशाना बनाते हुए नकदी, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों म
.
इस मौके पत्रकारों को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उनको विश्वकर्मा नगर, कोटकपूरा बाईपास निवासी हितेश सूद ने शिकायत दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका मेहमे वाला रोड पर पोल्ट्री फार्म है, जहां कर्मचारी अपने परिवारों के साथ रहते हैं। बीती रात अज्ञात चोर चुपके से फार्म में दाखिल हुए और कर्मचारियों के कमरों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
बच्चों के दस्तावेज चोरी
चोर द्वारा करीब 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पर्स और स्कूल बैग चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में चिंता और असुरक्षा का माहौल है, खासकर बच्चों के जरूरी दस्तावेज चोरी होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फार्म में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
हितेश सूद ने जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।







