Related Posts

BSF & Police Joint Operation



सीमा सुरक्षा बल (BSF) और खेमकरण पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक साझा तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को सीमा पार से तस्करी कर लाई गई 511 ग्राम हेरोइन और एक आधुनिक ड्रोन बरामद करने में सफलता मिली है।

.

बीओपी कालस इलाके में गिरी संदिग्ध वस्तु

खेमकरण थाने के हेड इंस्पेक्टर कवलजीत राय के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बीओपी (BOP) कालस के इलाके में कोई संदिग्ध वस्तु आसमान से गिरी है। बिना समय गंवाए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया।

किसान के खेत से मिला तस्करी का सामान

तलाशी के दौरान सीमावर्ती गांव मस्तगढ़ के निवासी सेवक सिंह (पुत्र शीशा सिंह) की जमीन से एक ड्रोन बरामद हुआ। ड्रोन के साथ एक पीला पैकेट बंधा हुआ था, जिसमें कुंडी और रेडियस लाइट लगी हुई थी ताकि रात के अंधेरे में पैकेट को आसानी से पहचाना जा सके। जब इस पैकेट को खोलकर जांच की गई, तो उसमें से 511 ग्राम शुद्ध हेरोइन बरामद हुई। पैकिंग सामग्री का वजन अलग से 43 ग्राम दर्ज किया गया है।

अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फिलहाल एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस तकनीकी और खुफिया जांच में जुट गई है कि पाकिस्तान के किस तस्कर ने यह खेप भेजी थी और भारतीय सीमा में इसे कौन रिसीव करने वाला था। ड्रोन के डेटा की भी जांच की जा रही है ताकि तस्करी के इस रूट का पर्दाफाश किया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें