गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा मानेसर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने हेरोइन सप्लाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 53.2 ग्राम हेरोइन बरामदगी के एक पुराने मामले से जुड़ी है। इससे पहले, पुलिस ने 28 अप्रैल को एनएच-8 स्थित पंचगांव चौक के पास से जयप्रकाश उर्फ मोनू निवासी गांव खानपुर (गुरुग्राम) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 53.2 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना मानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया मामले की जांच के दौरान, अपराध शाखा की टीम ने हेरोइन उपलब्ध कराने वाले आरोपी सौरभ उर्फ गोलू निवासी सिधरावली (गुरुग्राम) को भी गांव सिधरावली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि जयप्रकाश को बरामद हेरोइन सौरभ उर्फ गोलू ने ही दी थी। पुलिस ने आरोपी सौरभ के कब्जे से 5 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। सौरभ को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाना है। मामले की जांच अभी जारी है।
Source link
गुरुग्राम पुलिस ने किया हेरोइन सप्लायर अरेस्ट:5 हजार का कैश बरामद, साथी पहले ही पकड़ा जा चुका
