![]()
गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित अर्बन स्टेट पुलिस चौकी में बीती देर रात धमाके की सूचना मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही कोई विस्तृत जानकारी साझा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। घटना के संबंध में किसी भी पुलिस अधिकारी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (BKI) के नाम से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। वायरल पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई इस पोस्ट में एक ग्रेनेड की तस्वीर दिखाई गई है और दावा किया गया है कि संगठन ने अर्बन स्टेट पुलिस चौकी पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल, इस वायरल पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
Source link






