Top 5 This Week

Related Posts

BJP से नाराजगी के बीच शाह-नड्‌डा से मिले कैप्टन:पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही, कांग्रेस में वापसी की अटकलें लग रहीं थी




पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात है। इसके साथ वह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा से भी मिले। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही। मुलाकात को लेकर कैप्टन ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट डाली है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुई और पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कैप्टन अमरिंदर पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी का नया प्रधान बनाने से नाराज हैं। इसके साथ उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें भी शुरू हो गईं थीं। दरअसल, हाल ही में हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के उनके टच में होने की बात कही थी। शाह-नड्‌डा से मुलाकात की 2 PHOTOS… कैप्टन की BJP से नाराजगी की वजहें- अमरिंदर सिंह पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा, पढ़िए… हुड्‌डा बोले- अमरिंदर सिंह हमारे टच में
हाल ही में हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे टच में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। कैप्टन और हुड्‌डा अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से कयास लगाए गए कि कहीं हुड्‌डा कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की कोशिश तो नहीं कर रहे। कैप्टन के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा इसलिए तेज हुई कि वह लगातार कांग्रेस की तारीफ कर रहे हैं। वड़िंग बोले- कैप्टन और हुड्‌डा पुराने मित्र
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोनों मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके बीच अच्छे संबंध हैं। दोनों पुराने मित्र हैं और लंबे समय तक साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि संभव है दोनों के बीच बातचीत हुई हो, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। अमर सिंह बोले- फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा
कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी की अटकलों पर फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह बहुत वरिष्ठ नेता हैं। वे मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उन्होंने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। हम उनसे कनिष्ठ हैं। अगर कोई बातचीत होनी है, तो उसे सीधे हमारी शीर्ष नेतृत्व संभालेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें