Top 5 This Week

Related Posts

चंडीगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई:सेक्टर-39 थाने से एएसआई गिरफ्तार, ट्रैप के दौरान दबोचा; पूछताछ जारी




चंडीगढ़ पुलिस में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सेक्टर-39 थाना परिसर में ट्रैप लगाकर एक एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान एएसआई हितेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए एएसआई हितेश कुमार को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम उसे अपने साथ ले गई और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले को लेकर सीबीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी इस संबंध में खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। अहम खुलासे हो सकते हैं सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की जांच में इस मामले से जुड़े कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं। एएसआई से की जा रही पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि मामला किन परिस्थितियों में सामने आया और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद पूरे मामले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें