भिवानी में इनेलो प्रदर्शन करते हुए।
भिवानी में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुराना बस स्टैंड से प्रदर्शन करते हुए इनेलो कार्यकर्ता व नेता लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और महंगाई को कम करने के लिए मां
.
इनेलो नेता एवं पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणी माहू, इनेलो के राष्ट्रीय सचिव जोगेंद्र सिंह बागनवाला व इनेलो प्रदेश महासचिव शारदा मिश्रा ने कहा कि प्रदेशभर में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर इनेलो पार्टी द्वारा जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में सोमवार को इनेलो नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए, अन्यथा विपक्षी पार्टी ईनेलो सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी।
भिवानी में इनेलो प्रदर्शन करते हुए, तथा गैस सिलेंडर गाड़ी पर रखकर प्रदर्शन किया।
पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे- वासुदेव शर्मा
पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे गृहिणी, व्यापारी तथा प्रत्येक वर्ग दुखी है। उन्होंने कहा कि दाम 2022 से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम घटने के बाद भी यहां दाम कम नहीं किए जा रहे। घटाने की बजाए, सरकार दाम को बढ़ा रही है। ऐसे में रोष स्वरूप प्रदर्शन कर पीएम के नाम ज्ञापन पत्र सौपकर महंगाई को कम करने की मांग की गई है।
भिवानी में इनेलो प्रदर्शन कर ज्ञान सौंपे हुए।
पीएम मोदी ट्रम्प के दबाव में- अशोक ढाणी माहू
इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहू में कहा कि देश का पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में है। जिसके चलते महंगाई कम होने की बजाए बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो भाजपा की बी टीम है। सही मायने में इनेलो विपक्ष की भूमिका निभा रही है और मांग करती है कि जल्द महंगाई को कम करके आम जनता को राहत दे। अन्यथा विपक्ष मिलकर सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगा, ताकि आसमान छू रहे दामों से लोगों को राहत मिले।
