Related Posts

Bhiwani Congress Slams BJP | Workers Conference Targets Govt Policies Ahead 2026 Polls


भिवानी के सांस्कृतिक सदन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल नेता।

भिवानी के बड़ चौक स्थित सांस्कृतिक सदन में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन की शुरुआत बाबासाहेब डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।

.

इस दौरान मंच से केंद्र और राज्य की मौजूदा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम का सीधा लक्ष्य अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को कांग्रेस के पाले में पूरी तरह से लामबंद करना है।

कांग्रेस एससी विभाग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी ने कहा कि भिवानी की यह ऐतिहासिक धरती गवाह है कि जब भी यहां के कार्यकर्ताओं ने अंगड़ाई ली है, सत्ता में परिवर्तन हुआ है। हमारा मुख्य उद्देश्य हर बूथ पर एससी विभाग के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और बदलाव तय है।

भिवानी के सांस्कृतिक सदन में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल नेता।

ब्लॉक व मंडल अध्यक्ष बनाएंगे

एससी शहरी जिला अध्यक्ष शिवकुमार चांगिया ने कहा कि सभी लोग इकट्‌ठे होकर कांग्रेस के झंडे के नीचे आएं, ताकि राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया जा सके। आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है। बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बना हुआ है, युवा आज बेरोजगार हैं। वहीं आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

नीट आदि की परीक्षाएं भी सफल नहीं हो पा रही। इसको लेकर आगे एससी विभाग ब्लॉक अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष बनाएगा। जिससे लोगों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता।

चांगिया बोले- भाजपा का काम भ्रांतियां फैलाना

शिव कुमार चांगिया ने कहा कि भाजपा का काम भ्रांतियां फैलाना और भाई से भाई का बंटवारा करना। कहीं धर्म तो कहीं जाति के नाम पर बंटवारा करके सत्ता में आ रहे हैं। धन-बल के दम पर सत्ता में आ रहे हैं।

एससी शहरी जिला अध्यक्ष शिवकुमार चांगिया व एससी ग्रामीण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बापोड़ा ने कहा कि इस सम्मेलन की सफलता ने कार्यकर्ताओं में एक नया जोश फूंका है। जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लॉक लेवल पर एसी अध्यक्षों की नियुक्तियां होंगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें