spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

AIKS Protests, Gherao Minister Shruti Choudharys Residence for Demands


भिवानी में मत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करते हुए AIKS

भिवानी में अपनी मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) ने प्रदर्शन किया। इसको लेकर सुबह के समय भिवानी के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए हांसी रोड स्थित महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे। इस

.

अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के आह्वान पर किसानों ने जल भराव/बाढ़ रोकथामके लिए रानियां के पास ओटू हैड पर घग्गर नदी में हिसार घग्गर ड्रेन का पानी लिफ्ट लगाकर डालने, जल भराव/बाढ़ रोकथाम के लिए सभी ड्रेनों, नहरों की सफाई करवाने, उन्हें चोड़ा करने, किनारे मजबूत करने की मांग रखी। साथ ही जल भराव से बर्बाद फसलों नष्ट हुए घरों का मुआवजा दिलवाने, विभिन्न गांव, कस्बों व शहरों में पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 42 दिनों में नहरों में आने वाले पानी को एक सप्ताह तक चालू रखा जाए, बिजली टावरों के बदले न्यायोचित मुआवजा देने, खरीफ फसलों के लिए प्रयाप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करवाने व बकाया ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

भिवानी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए AIKS

भिवानी में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए AIKS

एक जुलाई को चंडीगढ़ बुलाया किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल इसको लेकर नेहरू पार्क में किसान महापंचायत की गई। उसके बाद प्रदर्शन करते हुए महिला बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के आवास पर पहुंचे, वहां इन मांगों के लिए मंत्री के कैंप ऑफिस का घेराव किया। ऑफिस के पदाधिकारी दिलबाग सिंह निमड़ी ने मंत्री से बातचीत करके एक जुलाई को मंत्री से बातचीत के लिए किसान सभा प्रतिनिधि मंडल को चंडीगढ़ बुलाया है और किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया।

भिवानी में मत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करते हुए AIKS

भिवानी में मत्री श्रुति चौधरी के आवास का घेराव करते हुए AIKS

महापंचायत में हुए प्रस्ताव पास महापंचायत की अध्यक्षता किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह , रामफल देशवाल , राजेन्द्र फतेहाबाद , कपूर सिंह हिसार , ताई धन्नों रोहतक , सुनिल मलिक रोहतक व हमजिन्दर सिरसा ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के राज्य महासचिव सुमित दलाल व जिला भिवानी सचिव मास्टर जगरोशन ने संयुक्त रूप से किया।

महापंचायत में प्रस्ताव पास करके चानौत गांव के लिए पीने के पानी मांगने के आंदोलन का समर्थन किया और पुलिस ज्यादतियों की निंदा की। महापंचायत में दूसरा प्रस्ताव भारत और अमेरिका के बीच हो रहे व्यापार समझौते में अमेरिका की शर्तें नहीं मानने की मांग की तथा बराबरी के आधार पर ही समझौता हो, अमेरिका के सामने आत्म समर्पण ना हो। देश हित का ध्यान रखा जाए।

भिवानी के नेहरू पार्क में महापंचायत करते हुए AIKS

भिवानी के नेहरू पार्क में महापंचायत करते हुए AIKS

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर बोले कामरेड इंद्रजीत किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि अमेरिका भारत व्यापार समझोते में हमारे किसान मजदूर हितों का ध्यान नहीं रखा गया तो हमारी कृषि और व्यापार बर्बाद हो जाएंगे। इसलिए यह समझौता बराबरी के आधार पर हो। प्रदर्शन में कामरेड ओमप्रकाश, कमल सिंह प्रधान, संदीप धीरनवास, मास्टर विष्णु, सरबत पूनिया, शमशेर पूनिया, चांद बहादुर, कामरेड दयानन्द पूनिया, कर्ण सिंह जैनावास, राजेश कुंगड़, सन्तोष देशवाल, सुबेदार धनपत, छोटूराम पूनिया, अन्तर कस्वा व सुरेन्द्र राठी लोहारू शामिल थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles