spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ACP की बेटी का महिला युवा संवाद के लिए चयन:हरियाणा विधानसभा में रूलिंग पार्टी का रखेंगी पक्ष; पानीपत की रहने वाली, मां हैं डॉक्टर




औद्योगिक नगरी पानीपत की बेटी एंजल अहलावत का चयन 31 जुलाई 2026 को हरियाणा विधानसभा में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित महिला युवा संवाद 2026 के लिए हुआ है। यह विशेष कार्यक्रम राजधानी युवा संसद द्वारा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। एंजल अहलावत का चयन बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद हुआ है, जिसमें उद्देश्य विवरण का मूल्यांकन तथा व्यक्तिगत इंटरव्यू शामिल थे। इस विशेष सत्र में हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों से चुनी गई युवा प्रतिभाएं महिला नेतृत्व, सुशासन, लोकतांत्रिक सहभागिता और विकसित भारत 2047 जैसे राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर मंथन करेंगी। विधानसभा में रखेंगी सत्तापक्ष का पक्ष इस युवा संवाद सत्र में एंजल अहलावत को रूलिंग (सत्तापक्ष) पोर्टफोलियो आवंटित किया गया है। वह विधानसभा के पटल पर विकसित भारत 2047 के निर्माण में महिला-नेतृत्व वाले विकास की भूमिका, ज़मीनी सशक्तिकरण से नेतृत्व तक विषय पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करेंगी। विशेष बात यह है कि एंजल अपने संबोधन में अपनी जन्मभूमि पानीपत से प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ऐतिहासिक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का विशेष रूप से उल्लेख करेंगी। इसके साथ ही वह नीति-निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की बढ़ती हिस्सेदारी पर अपने विचार रखेंगी। HPS अधिकारी पिता और डॉक्टर मां की सुपुत्री हैं एंजल एंजल अहलावत एक सुशिक्षित और प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता नरेश कुमार अहलावत हैं, जोकि हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ HPS अधिकारी व वर्तमान में ACP पद पर कार्यरत हैं। मां डॉ. अलका अहलावत हैं, जोकि हरियाणा सरकार में वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी हैं। एंजल ने काफी कम उम्र में ही यूनाइटेड किंगडम (UK) की यूनिवर्सिटी से अपनी उच्च शिक्षा शुरू की और वहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छात्र नेतृत्व में अलग पहचान बनाई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles