spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहे की रॉड, सुए और बिट्टे से महिला पर हमला:सोनीपत में अपहरण की कोशिश और लूट के आरोप; पारिवारिक रंजिश में हमला




सोनीपत शहर के गोहाना रोड स्थित एक कॉलोनी में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाली एक महिला पर कथित रूप से पूर्व रंजिश के चलते दिनदहाड़े हथियारबंद हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि तीन आरोपी उसकी दुकान में जबरन घुस आए और हथियारों के बल पर उसे दुकान से उठाकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड, सुए और बिट्टे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर उसकी गरिमा भंग की, सोने की चेन और अंगूठी लूट ली तथा जान से मारने की नीयत से हमला किया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल और फिर पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। चिकित्सकों द्वारा बयान देने के लिए फिट घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरा विवाद करीब तीन वर्ष पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है। कॉस्मेटिक दुकान में घुसकर अपहरण की कोशिश का आरोप सोनीपत की एक कॉलानी में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोहाना रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। शिकायत के अनुसार 26 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:30 बजे गढ़ शहजानपुर निवासी संजीव, पूजा और मंजू कथित रूप से लोहे की रॉड, नुकीला सुआ और बिट्टा लेकर उनकी दुकान में जबरन घुस आए। महिला का आरोप है कि तीनों ने हथियारों के बल पर उसे दुकान से बाहर घसीटते हुए अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उस पर लगातार हमला कर दिया। लोहे की रॉड, सुए और बिट्टे से किए वार, गंभीर चोटें आने का दावा महिला का आरोप है कि संजीव ने लोहे की रॉड से हमला किया, जबकि पूजा ने सुए से कई वार किए और मंजू ने बिट्टे से मारपीट की। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत के अनुसार आरोपी लगातार हमला करते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। महिला का कहना है कि आरोपियों की मंशा उसे जान से मारने की थी। महिला का आरोप- कपड़े फाड़कर निजी अंगों पर हमला किया शिकायत में महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल होने के बाद पूजा और मंजू ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए ताकि वह विरोध न कर सके। इसी दौरान संजीव ने कथित रूप से उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अभद्रता कर हमला किया गया। महिला ने बताया कि उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। ढाई तोले की चेन और सोने की अंगूठी लूटने का आरोप पीड़िता के अनुसार भागते समय संजीव ने उसके गले से करीब ढाई तोले की सोने की चेन झपट ली। वहीं मंजू ने उसकी उंगलियों से दो सोने की अंगूठियां निकाल लीं। इनमें से एक अंगूठी मौके पर गिर गई, जबकि दूसरी लेकर आरोपी फरार हो गए। महिला ने आरोप लगाया कि पूरी वारदात के दौरान हथियारों के बल पर लूटपाट भी की गई। प्लानिंग के तहत साजिश का आरोप शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह हमला पूरी तरह सुनियोजित था। आरोप है कि घटना से पहले लाल रंग की स्कूटी पर ऋतिक नामक युवक ने दुकान की रेकी की थी। वारदात के बाद आरोपी सफेद रंग की ईको कार में फरार हुए, जिसे अजय नामक व्यक्ति चला रहा था। शिकायत में एक काले रंग की मारुति कार के इस्तेमाल का भी जिक्र किया गया है। महिला का कहना है कि घटना से संबंधित वीडियो फुटेज उसके पास सुरक्षित है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा। राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंची हमले के बाद घायल महिला ने अपने भाई अजय को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसी दौरान किसी राहगीर ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एक राहगीर की कार से महिला को सिविल अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। भाई ने बताया तीन साल पुरानी पारिवारिक रंजिश पीड़िता के भाई अजय ने बताया कि पूरा विवाद करीब तीन वर्ष पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा है। उसका आरोप है कि उसकी मौसी के बेटे संजीव ने करीब तीन साल पहले जबरदस्ती अपनी साली के साथ उसका रिश्ता करवाया था। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ है। अजय का कहना है कि संजीव लगातार उस पर अपनी पत्नी को छोड़ने और घर से निकालने का दबाव बनाता है। ऐसा नहीं करने पर वह आए दिन झगड़ा और हमला करता है। मायके में रह रही है पीड़िता अजय ने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले भी उसकी बहन और परिवार के अन्य सदस्यों की रेकी की गई थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से उसकी बहन की दुकान पर पहुंचकर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा है, लेकिन पिछले करीब तीन वर्षों से अपने मायके में रहकर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हुए अपना जीवनयापन कर रही है। पुलिस ने किया मामला दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सिविल अस्पताल से सूचना मिलने पर जांच अधिकारी ने मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) प्राप्त की, जिसमें महिला के शरीर पर चार चोटें दर्ज थीं और ऑर्थो विशेषज्ञ की राय मांगी गई थी। उसी दिन समय अधिक होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके। 27 जुलाई को पीजीआई खानपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को बयान देने के लिए अनफिट बताया। 29 जुलाई को डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित किए जाने के बाद महिला ने अपना लिखित शिकायत पत्र पुलिस को सौंपा। इसके आधार पर थाना शहर, सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 117(2), 333, 351(3) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने महिला के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज, शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामले में नामजद आरोपियों की भूमिका और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles