![]()
पंजाब कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान के बाद अब टिकट बिक्री की एंट्री हो गई है। मध्य प्रदेश के एक नेता ने इस संबंधी बयान दिया। इसी बहाने आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि पिछले पंजाब में डिफेंडर व बड़ी गाड़ियां फार्रच्यूर लेकर टिकटें बांटी गई थी। इस बार क्या पता नहीं हैलिकैप्टरों पर न जाए। डिफेंडरों से ऊपर अब क्या होगा। उन्होने बताया कि वह मध्य प्रदश के एक नेता को सुन रहे थे। जिन्होंने प्रेस कांफ्रेस यह आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर ने कुछ समय पहले सार्वजनिक रूप मे आरोप लगाया कि उनके पास 500 करोड़ नही है। वहां पर तो 500 करोड़ से चीफ मिनिस्ट कर पद मिलता है। 500 करोड़ का अटैची किसने दिया या कितने तैयारी में है। रंधावा शाह से क्यों मिले सब जानते हैं पन्नू ने आरोप लगाया कि सीनियर कांग्रेस नेता व गुरुदासपुर के सासंद सुखजिंद सिंह रंधावा पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मलाकात करके आए हैं। हालांकि वह कह रहे है कि वह किसी और विषय में मुलाकात करके आए है। लेकिन सब जानते है कि वहां पर क्या चल रहा है। हैरानी की बात है कि यह है कि भारतीय जनता पार्टी में क्या चल रहा है। उसका जवाब कांग्रेस वाले दे रहे है। इसी तरह बीजेपी में क्या चल रहा है, उसका जवाब कांग्रेस की तरफ से आ रहा है। दोनों मिलकर खेल रहे है। भारतीय जनता पार्टी मे पहले ही कांग्रेस विंग बना हुआ। जिसमें कांग्रेस से गए हुए लोग वहां पर है। असली भापाई तो वहां पर मिलते ही नहीं है। और बहुत सारे जाने को जांपते है। दो चार से ज्यादा लोग कांग्रेस में नहीं रहेंगे पन्नू ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल हमेशा कहते है कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली वाले है। पन्नू ने कहा, “राहुल गांधी क्या जंडियाला गुरु से आते हैं? जो इनके भूपेश बघेल है। वह कहा से आने वाले है। बड़ी पार्टियों के फैसले दिल्ली से आते हैं। राष्ट्रीय पार्टी इसी तरह चलती है।”उन्होंने कहा, “एक व्यक्ति खुद को पंजाब का सबसे बड़ा हितैषी बताता है और कहता है कि पंजाब के फैसले पंजाब से होने चाहिए। लेकिन मौजूदा हालात को देखकर मुझे नहीं लगता कि इनमें से दो-चार से ज्यादा लोग कांग्रेस में रहेंगे। पन्नू ने आरोप लगाया, “कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सांठगांठ चल रही है। दोनों के बीच किसी तरह की सौदेबाजी हो रही है। जिस दिन यह पूरी हो जाएगी, उसके बाद इनमें से कई नेता भारतीय जनता पार्टी में जाकर कांग्रेस विंग का हिस्सा बन जाएंगे।”
Source link
AAP ने पंजाब कांग्रेस पर टिकट बेचने के लगाए आरोप:पन्नू बोले- डिफेंडर के बदले टिकटें बंटी, अब हेलिकॉप्टर तक पहुंच सकती है बात







