![]()
पंचकूला जिले के पिंजौर के हुड्डा सेक्टर 30 में एक खाली बिल्डिंग में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पिंजौर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुड्डा सेक्टर 30 के मोड़ के पास शराब के ठेके के नजदीक स्थित एक खंडहरनुमा बिल्डिंग में शव होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि शव काफी हद तक सड़-गल चुका था। उस पर कीड़े लगे हुए थे और पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैली हुई थी। कई दिन पुराना लग रहा शव प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और पूरे क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए सेक्टर 6 अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आसपास के लोगों से की पूछताछ पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पास में शराब का ठेका होने के कारण पुलिस इस मामले को विभिन्न कोणों से देख रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगा खुलासा पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह सामान्य मौत का मामला है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
पिंजौर में खाली बिल्डिंग में मिला व्यक्ति का शव:पहचान करने में जुटी पुलिस; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य







