spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा को पंचायत विकास के लिए मिले ₹590.99 करोड़:महम में मंत्री पंवार बोले- श्रमिकों को अब 125 दिन का मिलेगा रोजगार




हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने महम का दौरा किया। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के आवास पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान पंवार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और हरियाणा के लिए मिली वित्तीय सहायता का विवरण दिया। उन्होंने मनरेगा और ग्रामीण विकास कार्यों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की भी जानकारी दी। पंवार ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज चौहान की अध्यक्षता में 28 राज्यों के पंचायत मंत्रियों की एक बैठक हुई थी। बैठक में हरियाणा को केंद्र की ओर से 590.99 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना में केंद्र और राज्य का अनुपात 60:40 है। जिसके तहत हरियाणा सरकार ने 393 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। मनरेगा में हुए सुधारों पर डाला प्रकाश पंचायत मंत्री ने मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अब श्रमिकों को 100 दिन के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इसके अतिरिक्त, 60 दिन का अवकाश भी प्रदान किया गया है। यदि ऑनलाइन आवेदन के 15 दिनों के भीतर रोजगार उपलब्ध नहीं होता है, तो श्रमिकों के खाते में बेरोजगारी भत्ता जमा कर दिया जाएगा। सीएम के साथ हुई बैठक में लिया निर्णय ग्रामीण विकास कार्यों के संबंध में पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ हुई बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब गांवों के विकास कार्यों में 60 एमएम की जगह 80 एमएम की ईंटों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी घटिया सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश के सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद के सदस्यों से मिलने पर उनके किसी भी काम को तुरंत सिफारिश के साथ आगे बढ़ा दिया जाता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles