spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शादी के 2 महीने बाद युवक ने सुसाइड किया:तरनतारन में सल्फास निगलने से पहले वीडियो बनाया, खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था




तरनतारन में युवक ने सल्फास निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने जिस ज्वेलरी दुकान में वह काम करता था, उसके मालिकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि युवक नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करना चाहता था, लेकिन दुकान मालिक उसे रोक रहे थे। आरोप है कि उस पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाया गया। यहीं नहीं उससे 15 लाख रुपए मांगे गए। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें अपनी परेशानी और यह कदम उठाने की वजह बताई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक अजयपाल (24) पट्टी के वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था। 12 साल से ज्वेलरी दुकान में कर रहा था काम
मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजयपाल पिछले 12 सालों से सतनाम ज्वेलर्स एंड संस में काम कर रहा था। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और अब वह नौकरी छोड़कर अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता था। परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब अजयपाल ने नौकरी छोड़ने की इच्छा जताई तो दुकान मालिकों ने उसे रोकना शुरू कर दिया। उस पर चोरी का आरोप लगाया गया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिवार ने इस मामले को लेकर दुकान मालिकों से बातचीत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में क्या कहा परिजनों ने पुलिस पर भी लगाए आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद कई घंटे तक कोई पुलिस अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा। उन्होंने SSP से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शाम 6 बजे देखें पंजाब और चंडीगढ़ की 10 बड़ी खबरें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles