spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में दुकान से रुपए की गड्‌डी लेकर भागा युवक:ग्राहक बनकर आया था; पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा, 1100 रुपए खर्च किए




सोनीपत पुलिस ने दुकान से पांच हजार रुपये की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना की सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुए 3900 रुपये बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त क्राइम नरेंद्र कादयान के नेतृत्व में क्राइम यूनिट पश्चिम (सीआईए-1) के इंचार्ज निरीक्षक राजीव कुमार की टीम ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीक्षांत उर्फ सन्नी निवासी ज्ञान नगर, सोनीपत के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता महावीर निवासी प्रभु नगर, सोनीपत ने पुलिस को बताया कि उनकी मिशन चौक पर खिलौनों और हार-पगड़ी की दुकान है। 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच आरोपी सन्नी उनकी दुकान पर आया था। उसने 11 हजार रुपये की माला बनाने की बात कही। महावीर के अनुसार, उन्होंने 50-50 रुपये के नोटों की एक गड्डी गल्ले के पास रखी थी। जब वह दुकान के अंदर गए, तो सन्नी पांच हजार रुपये लेकर भाग गया। इस संबंध में थाना शहर सोनीपत में मामला दर्ज किया गया था। थाना शहर सोनीपत की जांच टीम में नियुक्त उप निरीक्षक चांद ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपी दीक्षांत उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से चोरी की गई रकम में से 3900 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles