spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में ऐलनाबाद बाईपास पर कैंटर में लगी आग:सरसों के तेल से भरा था, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान




सिरसा जिले के ऐलनाबाद में बाईपास रोड पर सरसों के तेल से भरे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। हरिद्वार जा रहा यह कैंटर देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा और पूरी तरह राख हो गया। हालांकि, चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शहीद उधम सिंह चौक के पास मंगलवार शाम को हुआ। सरसों के तेल की पैकिंग से भरा यह कैंटर हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही यह शहीद उधम सिंह चौक के पास पहुंचा, कैंटर के पिछले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी। आग लगने के बाद व्यस्त सड़क मार्ग होने के कारण सैकड़ों की संख्या में लोग कैंटर के आसपास जमा हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए भीड़ को हटाया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चालक बोला, पिछले हिस्से में लगी आग जब तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जाता, तब तक सरसों के तेल से भरा कैंटर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। कैंटर में भरा सरसों का तेल भी सड़क पर बिखर गया। कैंटर चालक ने बताया कि वह सरसों तेल की पैकिंग हरिद्वार लेकर जा रहा था और आग अचानक कैंटर के पिछले हिस्से में लगी थी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles